
DDLJ स्टाइल में नई स्कोडा कुशाक का नया टीजर रिलीज, डिजाइन से उठ गया पर्दा; इस दिन होगी लॉन्च
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी अपकमिंग 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का एक और टीजर जारी कर दिया है। नए टीजर में इसके फ्रंट और रियर लाइटिंग एलिमेंट्स की झलक साफ तौर पर देखने को मिलती है।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी अपकमिंग 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का एक और टीजर जारी कर दिया है। बता दें कि 20 जनवरी, 2026 को लॉन्च होने वाली इस SUV के नए टीजर में इसके फ्रंट और रियर लाइटिंग एलिमेंट्स की झलक साफ तौर पर देखने को मिलती है। हालांकि, इस बार टीजर सिर्फ डिजाइन अपडेट तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का भी लगाया गया है। टीजर की थीम आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से इंस्पायर्ड नजर आती है। सरसों के खेतों जैसी बैकग्राउंड, हरे कपड़े से ढकी SUV और टैगलाइन “Get ready to fall in love” साफ इशारा करती है कि स्कोडा इस फेसलिफ्ट को इमोशनल कनेक्ट के तौर पर पेश कर रही है।






डिजाइन से उठ गया पर्दा
टीजर में जैसे ही कार पर पड़ा कपड़ा थोड़ा हटता है तो नई LED DRL सेटअप की झलक मिलती है। सामने की तरफ 2026 कुशाक फेसलिफ्ट में फुल-विड्थ LED DRL स्ट्रिप देखने को मिल सकती है, जिसके साथ शार्प LED एलिमेंट्स और अपडेटेड ग्रिल डिजाइन नजर आती है। इससे SUV का फ्रंट लुक पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न दिखता है। पीछे की तरफ भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां इल्यूमिनेटेड SKODA लेटरिंग के साथ कनेक्टेड LED टेललाइट बार दी जा सकती है। यह डिजाइन एलिमेंट स्कोडा के नए ग्लोबल मॉडल्स जैसा है और कार को ज्यादा प्रीमियम और चौड़ा स्टांस देता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.99 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault New Duster
₹ 10 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 9.65 - 15.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस बार कुशाक फेसलिफ्ट में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, रियर डिस्क ब्रेक, बेहतर एयर-कंडीशनिंग और अपडेटेड इंफोटेनमेंट व इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। इसके अलावा Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है, जो अब इस सेगमेंट में जरूरी माने जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि स्कोडा इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन दे सकती है, जो सेगमेंट में पहली बार होगा।
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स जारी रह सकता है। जबकि 1.0 लीटर इंजन के साथ मैनुअल के अलावा नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। बॉलीवुड से इंस्पायर्ड इस रोमांटिक टीजर और बड़े अपडेट्स के साथ स्कोडा साफ तौर पर बता रही है कि यह सिर्फ मामूली फेसलिफ्ट नहीं बल्कि एक बड़ा मिड-लाइफ अपडेट होगा।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




