
ये तो गजब हो गया! रीयर सीट मसाज फंक्शन के साथ आ रही नई स्कोडा कुशाक, जानिए कब होगी लॉन्च
स्कोडा जनवरी, 2026 में अपडेटेड कुशाक लॉन्च करने वाली है। इस बार SUV में ऐसे फीचर आ रहे हैं जो इसे सीधे-सीधे क्रेटा और सिएरा जैसे मॉडलों की टक्कर में खड़ा कर देंगे। एसयूवी में पहली बार रीयर सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ा जा रहा है।
स्कोडा जनवरी, 2026 में अपनी अपडेटेड कुशाक लॉन्च करने वाली है। इस बार SUV में ऐसे फीचर आ रहे हैं जो इसे सीधे-सीधे क्रेटा और सिएरा जैसे मॉडलों की टक्कर में खड़ा कर देंगे। नए फेसलिफ्ट में न सिर्फ बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और अपडेटेड डिजिटल डिस्प्ले मिलेंगे बल्कि पहली बार रीयर सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ा जा रहा है। बता दें कि यह फीचर्स इस सेगमेंट में बिल्कुल नया है। साथ ही ड्राइव को और स्मूद बनाने के लिए 1.0 TSI मॉडल में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, कुशाक इस बार पहले से ज्यादा प्रीमियम, फीचर-पैक्ड और कम्फर्ट-फोकस्ड होकर आ रही है।






फीचर्स भी होगा अपग्रेडेड
फीचर्स के मामले में भी नया कुशाक फेसलिफ्ट काफी अपग्रेडेड मिलेगा। स्पाइ शॉट्स में दिख चुका है कि SUV के टॉप वैरिएंट में अब बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा। इसके अलावा, स्कोडा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के नए ग्राफिक्स, अपडेटेड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और खासतौर पर 1.5 TSI वैरिएंट्स में रियर डिस्क ब्रेक्स देने की तैयारी में है। सेफ्टी बढ़ाने के लिए इसमें लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Kushaq
₹ 10.61 - 18.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.8 - 19.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos 2026
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
इंजन लाइनअप में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूज वेबसाइट autocarindia में छपी एक खबर के अनुसार, एसयूवी में 115bhp वाला 1.0-लीटर TSI और 150bhp वाला 1.5-लीटर TSI इंजन पहले की तरह ही मिलेंगे। हालांकि, 1.0 TSI वैरिएंट में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। स्कोडा इसमें मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक (Aisin) की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने की तैयारी में है।
डिजाइन में भी होंगे अपडेट्स
बाहर की तरफ कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स भी किए गए हैं ताकि SUV ताजा और मॉडर्न दिखे। स्पाइ तस्वीरों के अनुसार, नई कुशाक में रीडिजाइन्ड हेडलाइट्स, फॉग लैंप्स, टेल-लाइट्स, नया ग्रिल पैटर्न और अधिक मस्कुलर बंपर्स देखने को मिलेंगे। टेस्ट म्यूल में दिखे ब्लैक्ड-आउट 16-इंच अलॉय व्हील्स भी नए हैं। हालांकि, बॉडी की शीट मेटल डिजाइन में बदलाव कम हैं।
(फोटो क्रेडिट- autocarindia)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




