Hindi Newsऑटो न्यूज़skoda kushaq facelift 2026 first teaser released launch soon
पहली बार जारी हुआ नई स्कोडा कुशाक का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

पहली बार जारी हुआ नई स्कोडा कुशाक का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

संक्षेप:

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज SUV कुशाक (Skoda Kushaq) के अपडेटेड वर्जन का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। टीजर वीडियो में कार पूरी तरह कवर में नजर आ रही है।

Jan 16, 2026 04:15 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज SUV कुशाक (Skoda Kushaq) के अपडेटेड वर्जन का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। टीजर वीडियो में कार पूरी तरह कवर में नजर आ रही है जिससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती। हालांकि, इतना साफ है कि कंपनी इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में अहम बदलाव करने जा रही है। लॉन्च से पहले नई कुशाक को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV 19 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च की जाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2021 में हुई थी लॉन्च

बता दें कि 2021 में लॉन्च होने के बाद से स्कोडा कुशाक ने कंपनी की बिक्री को नई रफ्तार दी है। लोकल MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनी कुशाक, स्लाविया और काइलैक स्कोडा की सबसे अहम कारें बन चुकी हैं। इन्हीं मॉडलों की बदौलत स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने साल 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की जो करीब 1.17 लाख यूनिट रही। अब कंपनी इस मजबूत लाइन-अप को और फ्रेश करने की तैयारी में है और सबसे पहले कुशाक को मिड-लाइफ अपडेट मिलने जा रहा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault New Duster

Renault New Duster

₹ 10 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कितनी बदलेगी डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो सामने आई स्पाई तस्वीरों के मुताबिक नई कुशाक में ग्रिल, हेडलैंप और बंपर में हल्के लेकिन साफ दिखने वाले बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा, SUV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। रियर सेक्शन में भी टेललैंप्स को थोड़ा अपडेट किया जाएगा। हालांकि, सबसे बड़े बदलाव केबिन के अंदर देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, बेहतर क्वालिटी मैटीरियल और पहले से ज्यादा प्रीमियम फील मिलेगी।

फीचर्स की लिस्ट पहले से लंबी

फीचर्स की लिस्ट भी पहले से कहीं ज्यादा लंबी हो सकती है। नई कुशाक में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दिए जाने की उम्मीद है जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और नया अपहोल्स्ट्री ऑप्शन भी मिल सकता है।

नहीं बदलेगा पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (115PS) इंजन और 1.5-लीटर TSI (150PS) इंजन को बरकरार रखा जाएगा। गियरबॉक्स में मैनुअल, ऑटोमैटिक और DSG का विकल्प मिलेगा। आने वाले समय में इसी तरह के अपडेट्स स्लाविया, टाइगुन और वर्टस में भी देखने को मिल सकते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;