शोरूम जाकर फटाफट खरीद लो ये SUV, पूरे ₹3.50 लाख का डिस्काउंट मिल रहा; कीमत अब इतनी रह गई
ग्राहक अप्रैल में इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब उन्हें 3.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। कोडियाक के मॉडल ईयर 2025 पर 2 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 1 लाख रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है।

स्कोडा इस महीने अपनी लग्जरी कार कोडियाक पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक अप्रैल में इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब उन्हें 3.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। कोडियाक के मॉडल ईयर 2025 पर 2 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 1 लाख रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है। वहीं, कोडियाक के MY26 वर्जन पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट मिलाकर 50,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। बता दें कि कोडिया की एक्स-शोरूम कीमतें 39.99 लाख से 46.49 लाख रुपए के बीच हैं। इसका मुकाबला फॉक्सवैगन टायरॉन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरेडियन और अपकमिंग MG मैजेस्टर जैसी कारों से होगा।






स्कोडा कोडियाक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कोडियाक की बात करें तो यह SUV अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड, स्टाइलिश और प्रीमियम हो गई है। इसमें लग्जरी और स्पोर्टीनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इस SUV में 2.0 लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 201bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4x4 ऑल-वील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है। इस वजह से यह SUV शहरी रास्तों के साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। इसका माइलेज 14.86 km/l है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi Q3
₹ 43.07 - 52.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tayron R-Line
₹ 46.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan X-Trail
₹ 48.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tiguan R-Line
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kodiaq
₹ 39.99 - 45.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बात करें न्यू जनरेशन कोडियाके डिजाइन तो इसकी लंबाई 61mm बढ़ गई है, जिससे केबिन में अब पहले से ज्यादा स्पेस मिलता है। लंबाई बढ़ने का सबसे ज्यादा असर सेकेंड रो और थर्ड रो में बैठने वाले पैसेंजर्स को मिला है। अब ये रो पैसेंजर्स के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल हो गई हैं। इसके अलावा, इसमें स्कोडा की 'सिम्पली क्लेवर' फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें डोर-बिन्स, डबल-साइडेड बूट मैट, स्लाइडिंग सेकेंड रो सीट्स भी मौजूद हैं। इसमें सी आकार की LED टेल लाइट्स, रूफ रेल्स, इलुमिनेटेड ग्रिल और 18-इंच के नए एलॉय व्हील्स मिलते हैं।
इस SUV के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही, 10-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और टॉप वैरिएंट में फ्रंट सीट्स पर हीटिंग, वेंटिलेशन, मसा और मेमोरी फंक्शन जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। स्कोडा कोडियाक प्रीमियम फैमिली SUV बन गई है। इसमें पावर और टेक्नोलॉजी का गजब का कॉम्बिनेशन मिलता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टिगुआन से होता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


