भारतीय मार्केट के लिए स्कोडा ला रही ये 2 धांसू इलेक्ट्रिक कार, 600 km से ज्यादा रेंज; जानिए खासियत
दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने अब तक भारतीय मार्केट में अपनी कोई भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। हालांकि, कंपनी अब भारत के लिए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लान को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने अब तक भारतीय मार्केट में अपनी कोई भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। लेकिन ईवी लवर्स के लिए अब एक बेहद अच्छी खबर आ रही है। स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने हाल ही में खुलासा किया है कि कंपनी अब भारत के लिए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। स्कोडा भारतीय मार्केट में दो शानदार इलेक्ट्रिक कारें उतारने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं स्कोडा की अपकमिंग दोनों इलेक्ट्रिक कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से। ।
स्कोडा पीक EV
स्कोडा के इस नए इलेक्ट्रिक प्लान का सबसे बड़ा अट्रैक्शन 'स्कोडा पीक' (Skoda Peaq) इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है। यह मॉडल जल्द ही स्कोडा की ग्लोबल लाइनअप में फ्लैगशिप ईवी के रूप में शामिल होगा। आशीष गुप्ता ने बताया कि कंपनी फिलहाल भारत के हिसाब से इस एसयूवी की खूबियों और जरूरतों का गहराई से अध्ययन कर रही है। उनका कहना है कि वे भारत में कोई बुनियादी या बेसिक मॉडल लाकर उसे महंगी कीमत पर नहीं बेचना चाहते। इसके बजाय स्कोडा भारत में एक पूरी तरह से लोडेड और प्रीमियम फ्लैगशिप प्रोडक्ट पेश करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Enyaq
₹ 50 - 55 लाख
BYD Sealion 7
₹ 49.4 - 54.9 लाख
BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख
Volkswagen ID.4
₹ 50 - 60 लाख
Volvo EX40
₹ 56.1 लाख
Volvo EX30
₹ 41 लाख
600 किमी से ज्यादा की रेंज
ग्लोबल मार्केट में स्कोडा पीक को तीन वैरिएंट्स 60, 90 और 90x में पेश किया जाएगा। इसमें ग्राहकों को 63 kWh और 91 kWh के दो बड़े बैटरी पैक ऑप्शंस मिलेंगे। इसके टॉप-एंड '90x' वैरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलेगा। यह 299bhp की भारी-भरकम पावर जनरेट करेगा। वहीं, इसके बाकी दोनों वेरिएंट्स 286bhp की पावर देंगे। कंपनी का दावा है कि यह एक सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी।
भारत में ही बनेगी लोकल ईवी
कंपनी भारत के लिए एक लॉन्ग-टर्म बजट ईवी स्ट्रेटेजी पर भी काम कर रही है। इसके तहत आम ग्राहकों के लिए भारत में ही एक किफायती इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन किया जाएगा। आशीष गुप्ता का मानना है कि बाहर से मंगवाई गई कारें केवल ब्रांड की इमेज बना सकती हैं। हालांकि, अगर टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देनी है, तो लोकल मैन्युफैक्चरिंग सबसे जरूरी है।
क्या एपिक बेस्ड होगी लोकल कार?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी उम्मीद है कि भारत में बनने वाली यह बजट ईवी हाल ही में पेश की गई 'स्कोडा एपिक' (Skoda Epiq) पर बेस्ड हो सकती है। फॉक्सवैगन ग्रुप के MEB+ इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी इस एसयूवी की लंबाई करीब 4.1 मीटर है, जो भारतीय सड़कों और ट्रैफिक के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट है। कार के अंदर 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


