Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Hits Record Highs and Doubles Quarterly Sales Thanks To Kylaq
₹7.55 लाख के मॉडल ने किया कमाल, कंपनी को दिलाई 101% की ग्रोथ; लग्जरी और महंगी कारों को पीछे छोड़ा

₹7.55 लाख के मॉडल ने किया कमाल, कंपनी को दिलाई 101% की ग्रोथ; लग्जरी और महंगी कारों को पीछे छोड़ा

संक्षेप: स्कोडा ऑटो इंडिया ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही को शानदार तरीके से खत्म किया है। दरअसल, कंपनी ने 17,161 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। ब्रांड ने अकेले सितंबर में 6,636 यूनिट की बिक्री की।

Thu, 2 Oct 2025 05:19 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

स्कोडा ऑटो इंडिया ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही को शानदार तरीके से खत्म किया है। दरअसल, कंपनी ने 17,161 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। ब्रांड ने अकेले सितंबर में 6,636 यूनिट की बिक्री की। ये सितंबर 2024 की तुलना में 101% की वृद्धि को दिखाता है। बिक्री में यह वृद्धि भारत में इसकी सबसे अफॉर्डेबल मॉडल काइलक के साथ कुशाक, स्लाविया और कोडियाक से मिल रहे लगातार समर्थन के कारण हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
GST 2.0 के बाद स्कोडा काइलक की नई कीमतें
वैरिएंटपुरानी एक्स-शोरूम कीमतनई एक्स-शोरूम कीमतGST कटौती से अंतर
Classic MT₹8,25,000₹7,54,651₹70,349
Signature MT₹9,85,000₹8,99,900₹85,100
Signature AT₹10,95,000₹9,99,900₹95,100
Signature+ MT₹11,30,000₹10,33,643₹96,357
Signature+ AT₹12,40,000₹11,34,264₹1,05,736
Prestige MT₹12,94,000₹11,83,659₹1,10,341
Prestige AT₹13,99,000₹12,79,705₹1,19,295


मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 9.42 - 12.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda WR-V 2026

Honda WR-V 2026

₹ 8 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 6.3 - 11.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.21 - 10.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

काइलक ने दिसंबर 2024 में लॉन्च होने पर कॉम्पैक्ट SUV सेक्टर में स्कोडा के एंट्री का संकेत दिया था। इसने पहले ही 34,500 यूनिट की कुल बिक्री को पार कर लिया है, जिससे ब्रांड को 2025 के पहले नौ महीनों में 53,355 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छूने में मदद मिली है। GST 2.0 टैक्स स्लैब और फेस्टिव सीजन की तेजी ने केटालिस्ट का काम किया है, जिससे 177 भारतीय शहरों में स्कोडा के 315 आउटलेट्स के नेटवर्क में ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है। घरेलू बाजार में कंपनी के 25 साल पूरे होने के मौके पर इस साल काइलक, कुशाक और स्लाविया के स्पेशल एनिवर्सिरी वर्जन भी लॉन्च किए गए।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग, हर दिन 500 बुकिंग मिल रहीं

GST 2.0 रिवाइज्ड के आधार पर कोडियाक की कीमत में 3.30 लाख रुपए की कमी की गई है और फेस्टिव डिस्काउंट और एक्सचेंज डील्स के जरिए 2.50 लाख रुपए के अतिरिक्त लाभ भी मिल रहे हैं। इससे कुल लाभ 5.80 लाख रुपए हो गया है। कुशाक पर GST आधारित 66,000 रुपए की कटौती और 2.50 लाख रुपए के एक्स्ट्रा ऑफर भी मिल रहे हैं। कीमत में कमी और लाभों के चलते कुल मिलाकर 3.16 लाख रुपए का ऑफर मिला।

ये भी पढ़ें:8 दिन में 1.68 लाख डिलीवरी, देश के हर घर में कार पहुंचा रही ये देसी कंपनी!

काइलक पर भी नवरात्रि-बेस्ड अतिरिक्त योजनाओं के बिना 1.19 लाख रुपए की भारी छूट मिली, जबकि स्लाविया सेडान अब 63,000 रुपए की कीमत में कमी के साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट लाभों सहित 2.50 लाख रुपए के त्योहारी लाभों के साथ उपलब्ध है। स्कोडा इस महीने भारत में परफॉर्मेंस-बेस्ड ऑक्टेविया RS लॉन्च करने पर काम कर रही है और इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा जो लगभग 261 बीएचपी पावर देगा। इसे देश में CBU रूट से लाया जाएगा और शुरुआती बैच में केवल 100 यूनिट्स होंगी। बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें कई मैकेनिकल अपग्रेड भी होंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।