Skoda ने किया कमाल, लाया अपनी सबसे छोटी और किफायती EV, रेंज 440 km तक की, लुक भी धांसू
यह कंपनी की अब तक की सबसे छोटी और सबसे अफोर्डेबल ईवी है। यह दो बैटरी पैक - 38.5 kWh और 55 kWh में आती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 440 km तक की है। डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से यह मात्र 24 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।

स्कोडा ने अपनी Epiq के प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन को अनवील कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे छोटी और सबसे अफोर्डेबल ईवी है। एपिक कंपनी की मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज पर बनी है। यह दो बैटरी पैक - 38.5 kWh और 55 kWh में आती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 440 km तक की है। डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से यह मात्र 24 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं कि स्कोडा की इस नई ईवी में क्या कुछ है खास।
शानदार है लुक
स्कोडा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बोनट पर 'स्कोडा' का लोगो और काले कलर की ग्रिल है। इसके दोनों ओर स्लिम और ऐंगल्ड डीआरएल लगी हैं। मेन हेडलाइट्स डीआरएल से नीचे की तरफ 'L' शेप में फैली हुई हैं और बम्पर के एक ब्लैक पार्ट से कनेक्टेड हैं। आपको एपिक में आठ स्लैट्स वाला एक चंकी बम्पर और एक सिल्वर स्किड प्लेट भी देखने को मिलेगी। एपिक के साइड प्रोफाइल में बॉडी क्लैडिंग, 17 से 19 इंच के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील्स, C-पिलर्स पर 'स्कोडा' बैजिंग, ब्लैक रूफ रेल और एक हल्की स्लोप वाली रूफलाइन देखने को मिलती है। रियर में T-शेप के एलईडी टेल-लैंप, हाई-सेट 'स्कोडा' लोगो, एक बड़ा रूफ स्पॉयलर और सामने के बम्पर के जैसा स्लेटेड बम्पर डिजाइन दिया गया है। एपिक की लंबाई 4,171 मिमी, चौड़ाई 1,798 मिमी, ऊंचाई 1,581 मिमी और वीलबेस 2,601 मिमी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Enyaq
₹ 50 - 55 लाख
BYD Sealion 7
₹ 49.4 - 54.9 लाख
BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख
Volvo EX40
₹ 56.1 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
इंटीरियर भी जबर्दस्त
इंटीरियर की बात करें, तो एपिक अलग-अलग ट्रिम लेवल के हिसाब से कई कलर ऑप्शन जैसे - ग्रे, मिंट ग्रीन और ब्राउन में उपलब्ध है। डैशबोर्ड पर 13 इंच का एंड्रॉयड-बेस्ड इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, दो स्पोक वाला स्टीयरिंग वील और एक छोटा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। स्कोडा ने एपिक के केबिन में काम भर के फिजिकल कंट्रोल्स को बरकरार रखा है। डैशबोर्ड और डोर लाइनर्स पर एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप्स लगी हैं और साथ ही एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल भी है।
एपिक वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, 10-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, V2L और V2V फंक्शनैलिटी, ADAS सूट, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा भी ऑफर करती है। इसका बूट स्पेस 475 लीटर है। साथ ही इसमें 25 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है।
211hp तक की पावर और 290Nm तक का टॉर्क
एपिक को उसी MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिस पर फॉक्सवैगन आईडी पोलो बनी है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन - 38.5kWh और 55kWh दिए जा रहे हैं। दोनों में फ्रंट-माउंटेड मोटर (FWD) है। एपिक तीन वेरिएंट 35, 40 और 55 में उपलब्ध होगी। 35 और 40 वेरिएंट में 38.5kWh की बैटरी मिलती है, जो 116hp और 135hp की पावर और 267Nm का टॉर्क जेनरेट करती देती है।
वहीं, टॉप-स्पेक एपिक 55 में 55kWh की बैटरी से लैस है, जो 211hp की पावर और 290Nm का टॉर्क ऑफर करती है। स्कोडा का दावा है कि 38.5 kWh की बैटरी 310 किलोमीटर और 55 kWh की बैटरी 440 किलोमीटर तक की रेंज देती है। कंपनी के अनुसार बड़ी बैटरी को डीसी फास्ट चार्जर से 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज करने में लगभग 24 मिनट लगते हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


