बार-बार लोगों को दिल जीतने में कामयाब रही ₹7.59 लाख की ये SUV, जनवरी में एक बार फिर बनी नंबर-1

Feb 11, 2026 11:30 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्कोडा इंडिया की जनवरी 2026 की मॉडल वाइज सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। उसके लिए एक बार फिर काइलक SUV नंबर-1 बनकर सामने आई। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में ये एंट्री लेवल कार है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 7.59 लाख रुपए है।

बार-बार लोगों को दिल जीतने में कामयाब रही ₹7.59 लाख की ये SUV, जनवरी में एक बार फिर बनी नंबर-1

स्कोडा इंडिया की जनवरी 2026 की मॉडल वाइज सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। उसके लिए एक बार फिर काइलक SUV नंबर-1 बनकर सामने आई। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में ये एंट्री लेवल कार है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 7.59 लाख रुपए है। खास बात ये है कि देखते ही देखते काइलक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन गई। ये लॉन्च होने के 1 साल के अंदर 50,000 घरों तक पहुंच गई। चलिए सबसे पहले कंपनी के मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
स्कोडा मॉडल वाइज मंथली सेल्स जनवरी 2026
मॉडलजनवरी 2026दिसंबर 2025
काइलक3,2203,668
स्लाविया1,946711
कुशाक434958
कोडियाक139230
ऑक्टेविया00
टोटल5,7395,567

स्कोडा की मॉडल वाइज मंथली सेल्स की बात करें तो काइलक की जनवरी 2026 में 3,220 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2025 में इसकी 3,668 यूनिट बिकी थीं। स्लाविया की जनवरी 2026 में 1,946 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2025 में इसकी 711 यूनिट बिकी थीं। कुशाक की जनवरी 2026 में 434 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2025 में इसकी 958 यूनिट बिकी थीं। कोडियाक की जनवरी 2026 में 139 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2025 में इसकी 230 यूनिट बिकी थीं। ऑक्टेविया की पिछले 2 महीने से 00 सेल रही। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2026 में 5,739 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2025 में 5,567 यूनिट बिकी थीं।

स्कोडा काइलक के वैरिएंट वाइज फीचर्स

स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स की बात करें तो इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है। भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।

स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स की बात करें तो इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।

स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स की बात करें तो इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।