5-स्टार सेफ्टी, पीछे की सीट में मसाजर फंक्शन, 40+ सेफ्टी फीचर्स; धूम मचाने आई ये नई लोहालाट SUV
स्कोडा (Skoda) ने भारत में नई कुशाक (Kushaq) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस SUV की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसको 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बुक कर सकते हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया (Škoda Auto India) ने भारत में नई कुशाक (Kushaq) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस SUV की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसको 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बुक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी मार्च 2026 के अंत तक शुरू होगी। कुशाक एसयूवी स्कोडा की इंडिया 2.0 स्ट्रैटेजी के तहत भारत में लॉन्च होने वाली पहली कार थी। अब इसका नया अवतार और भी ज्यादा फीचर-लोडेड, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी से भरपूर बन गया है। नई कुशाक (Kushaq) का फोकस डिजाइन, ड्राइविंग, सेफ्टी और आसान ओनरशिप पर है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.99 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 9.65 - 15.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नया मॉडर्न सॉलिड डिजाइन
नई कुशाक (Kushaq) में स्कोडा (Skoda) की मॉडर्न सॉलिड डिजाइन फिलॉस्फी (Modern Solid design philosophy) देखने को मिलती है। SUV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड नजर आती है। डिजाइन हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें नया फ्रंट ग्रिल, क्रोम रिब्स और इल्यूमिनेटेड लाइट बैंड दिया गया है। इसमें न्यू LED हेडलाइट्स और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। इसमें कनेक्टेड LED टेललाइट्स और इल्यूमिनेटेड स्कोडा (Škoda) लोगो दिया गया है। इसके सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
नए कलर ऑप्शन
इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें शिमला ग्रीन (Shimla Green), स्टील ग्रे (Steel Grey), चेरी रेड (Cherry Red) कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा कैंडी व्हाइट (Candy White), कार्बन स्टील (Carbon Steel), ब्रिलियंट सिल्वर (Brilliant Silver), लावा ब्लू (Lava Blue) और डीप ब्लैक (Deep Black) ऑप्शन भी है।
इंजन और गियरबॉक्स
ये एसयूवी ईजी टू ड्राइव है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0 TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 1.5 TSI पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।
इसमें एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी (Active Cylinder Technology) दी गई है। अब सभी पहियों में डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें 188mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसके साथ ही कुशाक (Kushaq) हाईवे और खराब रास्तों दोनों के लिए तैयार है।
491 लीटर का बूट स्पेस
नई कुशाक (Kushaq) का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक हो गया है। इंटीरियर हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें पहली बार पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof), रियर सीट मसाज फंक्शन (सेगमेंट-फर्स्ट), वेंटिलेटेड इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, ड्यूल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 491 लीटर बूट स्पेस (1405 लीटर तक एक्सपैंडेबल) और क्लाइमेट्रोनिक ऑटो AC अब स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके टॉप वैरिएंट में 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट और मिड वैरिएंट्स में 8-इंच डिजिटल कॉकपिट मिलता है।
गूगल-पावर्ड स्मार्ट टेक्नोलॉजी
नई कुशाक (Kushaq) में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्राएड ऑटो (Android Auto) और ऐप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) सपोर्ट करता है। इसमें खास गूगल ऑटोमोटिव (Google Automotive- AI) एजेंट मिलता है, जो वॉयस कमांड से म्यूजिक, कॉल, AC कंट्रोल करता है। ये भारतीय इंग्लिश एक्सेंट को पहचानता है और रियल-टाइम न्यूज और जानकारी देता है।
5-स्टार सेफ्टी का भरोसा
सेफ्टी स्कोडा (Skoda) की सबसे बड़ी ताकत रही है और नई कुशाक (Kushaq) भी इससे अलग नहीं है। इसमें 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिलती है। इसके सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग, 25+ सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड, टॉप वैरिएंट्स में 40+ सेफ्टी फीचर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर, डिफॉगर और ऑटो-डिमिंग IRVM स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
स्कोडा सुपर केयर पैकेज
नई स्कोडा कुशाक (Kushaq) के साथ ओनरशिप भी अब ज्यादा आसान हो गई है। स्कोडा सुपर केयर (Skoda Super Care) में 4 साल / 1,00,000 किमी स्टैंडर्ड वारंटी, 4 साल रोडसाइड असिस्टेंस, 4 फ्री लेबर सर्विस (2 साल / 30,000 किमी.), वारंटी को 6 साल तक बढ़ाने का ऑप्शन, 6 साल की जंग-रोधी वारंटी और 3 साल की पेंट वारंटी मिलती है।
नई स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत पैकेज बनकर आई है, जो यूरोपियन ड्राइविंग फील, एडवांस ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और टॉप-लेवल सेफ्टी चाहते हैं। मोंटे कार्लो (Monte Carlo) वैरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ और 8-स्पीड ऑटोमैटिक इसे सेगमेंट में अलग पहचान दिलाते हैं।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



