इस कंपनी की कारों की खरीदने की ऐसी मची लूट, 6 महीने में ही रिकॉर्ड बना डाला; 7.5% की ग्रोथ मिली
स्कोडा ने देशभर में 340 से अधिक टचपॉइंट्स तक अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जिससे यह ब्रांड पूरे भारत में ग्राहकों के लिए पहले से अधिक सुलभ हो गया है। ब्रांड ने हाल ही में स्कोडा एक्सप्रेस केयर का भी शुभारंभ किया है, जिससे ग्राहकों को सुविधा और पारदर्शिता के अपने वादे को और मजबूत किया गया है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए साल 2025 सबसे सफल रहा। कंपनी ने अपनी इस स्पीड को साल 2026 की पहली छमाही में भी बरकरार रखा है। ब्रांड ने कुल 38,894 व्हीकल की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.5% की वृद्धि दर्शाती है। साल 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने भारत में अपने 25 सालों के इतिहास की उस समय की सर्वाधिक अर्धवार्षिक बिक्री दर्ज की थी। H1 2026 के साथ कंपनी ने अपने रिकॉर्ड स्थापित करने वाले साल से भी आगे बढ़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, "हमारी रिकॉर्ड अर्धवार्षिक बिक्री स्कोडा ब्रांड पर ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और भरोसे को दर्शाती है। साल 2026 में हमने अपने प्रोडक्ट पर केंद्रित रणनीति, ग्राहक-प्रथम पहलों और उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से इस विश्वास को और मजबूत किया है। नई कुशाक, अपडेटेड कोडियाक तथा बिल्कुल नई कोडियाक आरएस को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। विशेष रूप से कोडियाक आरएस, जो केवल छह मिनट में पूरी तरह बिक गई, बाजार में मजबूत मांग का प्रमाण है। वहीं कायलैक लगातार बिक्री को गति दे रही है और स्लाविया हमारी सेडान विरासत को और सशक्त बना रही है।"
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख
Skoda Kodiaq
₹ 36.99 - 46.99 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख
Skoda Kodiaq RS
₹ 66.99 लाख
तेजी से बढ़ता कंपनी का नेटवर्क
स्कोडा ऑटो इंडिया ने देशभर में 340 से अधिक टचपॉइंट्स तक अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जिससे यह ब्रांड पूरे भारत में ग्राहकों के लिए पहले से अधिक सुलभ हो गया है। ब्रांड ने हाल ही में स्कोडा एक्सप्रेस केयर का भी शुभारंभ किया है, जिससे ग्राहकों को सुविधा, पारदर्शिता और निश्चिंतता प्रदान करने के अपने वादे को और मजबूत किया गया है।
कंपनी कई रिकॉर्ड भी बना चुकी
इस विकास यात्रा के दौरान कंपनी ने अपने रेसिंग डीएनए और मोटरस्पोर्ट विरासत पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया है। स्कोडा ऑटो इंडिया के संपूर्ण वाहन बेड़े जिसमें स्लाविया मॉन्टे कार्लो, कुशाक मॉन्टे कार्लो, कायलैक, कोडियाक तथा सीमित संख्या में उपलब्ध ऑक्टाविया RS शामिल हैं ने 'द फास्टेस्ट मल्टी-कार रिले ऑफ ए सिंगल मैन्युफैक्चरर ऑन अ सर्किट' का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया।
चालक परिवर्तन में लगे समय सहित इन पांचों वाहनों ने कोयंबटूर स्थित कोएएसटीटी ट्रैक पर कुल 12:30.97 मिनट का लैप टाइम दर्ज किया। इसके साथ ही ब्रांड ने 'ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक इज़ अ स्कोडा ऑन अ ट्रैक' अभियान की भी शुरुआत की, जो स्कोडा की उत्कृष्ट इंजीनियरिंग क्षमता और गतिशील प्रदर्शन को प्रदर्शित करते हुए ब्रांड की निरंतर विकास यात्रा को भी रेखांकित करता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


