चार नई SUV लाने की तैयारी नें स्कोडा और फॉक्सवैगन, लिस्ट में टाइगुन फेसलिफ्ट भी

Apr 05, 2026 07:57 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

स्कोडा और VW भारत में अपनी चार नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट भी शामिल हैं। इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में टाइगुन का फेसलिफ्ट भी शामिल है। टाइगुन का फेसलिफ्ट तो 9 अप्रैल को ही लॉन्च होने वाला है।

चार नई SUV लाने की तैयारी नें स्कोडा और फॉक्सवैगन, लिस्ट में टाइगुन फेसलिफ्ट भी

जर्मन कारों के फैन हैं और एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। स्कोडा और फॉक्सवैगन भारत में अपनी चार नई SUVs को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट भी शामिल हैं। इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में टाइगुन का फेसलिफ्ट भी शामिल है। टाइगुन का फेसलिफ्ट तो 9 अप्रैल को ही लॉन्च होने वाला है। आइए जानते हैं स्कोडा और VW की इन नई गाड़ियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Taigun Facelift

फॉक्सवैगन अपनी टाइगुन फेसलिफ्ट को भारत में 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। कुशाक की तरह ही टाइगुन में भी कई सारे एक्सटीरियर और इंटीरियर चेंज देखने को मिलेंगे। इसकी कीमत 11 लाख से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 2026 टाइगुन में आपको नई ग्रिल, नए और आकर्षक LED हेडलाइट्स और DRLs, अपडेटेड फ्रंट बम्पर, कनेक्टिंग LED DRLs और इल्यूमिनेटेड फ्रंट VW लोगो देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें नए अलॉय वील्स, कनेक्टिंग LED टेललाइट्स और नया रियर बम्पर भी होगा।

taigun

इसके अलावा, एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, सीट वेंटिलेशन, रियर मसाज सीट्स और नया 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 1.0-लीटर टीएसआई और 1.5-लीटर इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 1.0-लीटर मॉडल में अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बजाय 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा और 1.5-लीटर टीएसआई केवल 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ ही ऑफर किया जाएगा।

Skoda Kodiaq RS

स्कोडा ऑटो ने कन्फर्म कर दिया है कि इस साल मई-जून के आसपास वह भारत में स्पोर्टी कोडियाक आरएस लॉन्च करेगा। इस एसयूवी की कीमत 55-60 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह भारत में स्कोडा की फ्लैगशिप परफॉर्मेंस एसयूवी होगी। इस एसयूवी की सबसे बड़ी खूबी इसका 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 265 बीएचपी की ताकत और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता। गियरबॉक्स की बात करें तो, इसमें आपको 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड होगा। यह एसयूवी मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी और इसकी टॉप स्पीड 231 किमी/घंटा तक होगी। इसके अलॉय वील्स 20-इंच के होंगे।

Volkswagen Tayron Non R-Line

Tayron का यह नॉन-आर-लाइन वर्जन मौजूदा मॉडल का थोड़ा कम स्पेसिफिकेशन वाला वर्जन होगा। इसका डिजाइन थोड़ा कम अग्रेसिव और स्पोर्टी होगा। इसमें प्रीमियम फीचर्स भी कम होने की उम्मीद की जा रही है, जिससे यह एसयूवी बायर्स के लिए खरीदनी थोड़ी आसान होगी। इस एसयूवी में भी वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। हालांकि, इसकी पावर और टॉर्क में थोड़ी कमी होगी। नॉन-आर-लाइन की कीमत लगभग 40-45 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी इसे इस साल के आखिर में लॉन्च करेगी।

Skoda Kodiaq Diesel

स्कोडा भारत में कोडियाक डीजल को वापस लाने वाली है। इसकी कीमत 40-45 लाख रुपये के बीच होगी। स्कोडा कोडियाक डीजल में 2.0-लीटर टीडीआई डीजल इंजन होगा। यह इंजन लगभग 190 से 200 बीएचपी की पावर और 360 से 400 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट केरगा। इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा। साथ ही इसमें आपको ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।