बड़ा धमाका करने की तैयारी में स्कोडा और फॉक्सवैगन, जल्द आएंगी ये धाकड़ प्रीमियम कारें

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

स्कोडा और फॉक्सवैगन इंडियन मार्केट्स में अपनी कुछ प्रीमियम कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें ऑक्टाविया RS और गोल्फ GTI के सेकेंड बैच के अलावा सुपर्ब डीजल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सेडान्स के बारे में।

बड़ा धमाका करने की तैयारी में स्कोडा और फॉक्सवैगन, जल्द आएंगी ये धाकड़ प्रीमियम कारें

जर्मन कारें ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि पहले के मुकाबले सड़कों पर हमें स्कोडा और फॉक्सवैगन की ज्यादा गाड़ियां दिख रही हैं। कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़ कर एक प्रोडक्ट ऑफर कर रही हैं। खास बात है कि ये दोनों कंपनियां इंडियन मार्केट्स में अपनी कुछ प्रीमियम कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें ऑक्टाविया RS और गोल्फ GTI के सेकेंड बैच के अलावा सुपर्ब डीजल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Skoda Octavia RS

स्कोडा ने पिछले साल भारत में ऑक्टेविया आरएस को लॉन्च किया था। उस समय इसके पहले बैच की 100 यूनिट्स मात्र 20 मिनट के अंदर बिक गई थीं। भारी मांग को देखते हुए कंपनी दूसरा बैच भी लॉन्च करने का सोच रही है, जिसमें इस सेडान की 100 यूनिट्स हो सकती हैं। ऑक्टेविया आरएस 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है। यह इंजन 265 बीएचपी की ताकत और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है। यह सेडान मात्र 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप-स्पीड 250 kmph है।

Volkswagen Golf GTI

स्कोडा ऑक्टेविया आरएस की तरह फॉक्सवैगन भी भारत में अपनी हाई-परफॉर्मेंस हैचबैक गोल्फ जीटीआई (Golf GTI) के दूसरे बैच को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार भी नए बैच में 150 यूनिट्स आएंगे और इनकी कीमत पहले की तरह ही 53 लाख रुपये होगी। गोल्फ जीटीआई में वही 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 265 बीएचपी की ताकत और 370 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

Skoda Kodiaq RS

माना जा रहा है कि जून 2026 तक स्कोडा ऑटो भारत में कोडियाक आरएस को लॉन्च कर देगा। यह कोडियाक का ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी वर्जन होगा इसकी कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। ऑक्टेविया आरएस और गोल्फ जीटीआई की तरह, इसमें भी वही 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जो 265 बीएचपी और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी वही ऑल-वील ड्राइव सिस्टम और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.3 सेकंड में पकड़ लेगी। स्टाइलिंग की बात करें तो, इसमें ब्लैक स्टाइलिंग पैक, 20-इंच के वील, रेड ब्रेक कैलिपर, स्पोर्टी ऑल-ब्लैक इंटीरियर और 13-इंच का टचस्क्रीन शामिल होगा।

Skoda Superb Diesel

साल के आखिर में स्कोडा अपनी फ्लैगशिप सेडान 'Superb' की लेटेस्ट जेनरेशन को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका डीजल इंजन होगा। सुपर्ब को कंपनी उसी 2.0-लीटर टीडीआई डीजल इंजन के साथ ऑफर करेगी जो 188 बीएचपी की ताकत और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4X4 सिस्टम भी देखने को मिलेगा, जो वास्तव में एक ऑल-वील ड्राइव सिस्टम होगा। इसकी कीमत 45 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

(Photo: GQ India)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।