धूम मचाने आ रहीं ये Skoda और फॉक्सवैगन की दो नई SUV, नई सेडान्स की भी होगी एंट्री
स्कोडा और फॉक्सवैगन भारत में दो नई एसयूवी और दो नई सेडान लाने की तैयारी में हैं। इनमें फॉक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ स्कोडा कोडिएक RS भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।

स्कोडा और फॉक्सवैगन के प्रोडक्ट इंडियन बायर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। यही कारण है कि कंपनियों की सेल में भी शानदार ग्रोथ दिख रही है। दोनों कंपनियां इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में अब ये दोनों दिग्गज कंपनियां भारत में दो नई एसयूवी और दो नई सेडान लाने की तैयारी में हैं। इनमें फॉक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ स्कोडा कोडिएक RS भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।
Volkswagen Virtus Facelift
फॉक्सवैगन वर्टस इसी साल की तीसरी तिमाही में भारत में एंट्री कर सकती है। वर्टस के फेसलिफ्टेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। स्पाई शॉट्स से साफ हो गया है कि फॉक्सवैगन वर्टस के पहले से ही पॉप्युलर डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसका ओवरऑल शेप और बॉडी पैनल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसे ही रहेंगे। इसके बंपर और फ्रंट फेसिया में आपको थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें सबसे बड़ा अपडेट नया 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Kodiaq RS
₹ 45 - 55 लाख
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Skoda New Slavia
₹ 12 - 19 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख
Volkswagen Kylaq-Based Sub-4-Metre SUV
स्कोडा काइलैक की सक्सेस को देखते हुए फॉक्सवैगन एक बिल्कुल नई सब-4 मीटर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस मॉडल के 2027 के सेकेंड क्वॉर्टर में लॉन्च होने की उम्मीद है। अपकमिंग एसयूवी उसी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका यूज Taigun, Virtus, Kushaq, Slavia और Kylaq में किया जाता है। इसके ज्यादातर फीचर काइलैक वाले ही होने की उम्मीद है।
Skoda Kodiaq RS
स्कोडा ने ऐलान किया है कि कोडिएक RS को भारत में सीबीयू के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई)हो सकती है। इसके 2.0-लीटर टीएसआई इंजन की परफॉर्मेंस को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, सस्पेंशन और डिजाइन में भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। स्कोडा ने हाल ही में कोडिएक में ADAS सूट ऐड किया है, जिससे यह फीचर-रिच भी बन गई है। कोडिएक RS में स्टैंडर्ड वर्जन वाले ही फीचर्स होंगे। यह इसी महीने लॉन्च हो सकती है।
Skoda Slavia Facelift
फेसलिफ्टेड स्लाविया को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इससे इसके फ्रंट फेसिया, वील्स, रियर और दूसरे डिजाइन चेंज के बारे में काफी कुछ पता चलता है। फेसलिफ्ट स्लाविया के इंटीरियर के कलर स्कीम में बदलाव होने की संभावना है। साथ ही इसमें बड़ी टचस्क्रीन, बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले और रियर सीट के लिए मसाज फंक्शन जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शन - 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल और अधिक पावरफुल 1.5-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल शामिल होंगे। पहले वाले इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि, दूसरे वाले इंजन को केवल डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


