1.10 लाख रुपये का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, फुल चार्ज पर 243 km की रेंज, कई स्मार्ट फीचर्स भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंपल वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गया है। इसकी रेंज 243 किलोमीटर तक की है। सिंपल वेव को कुल 6 कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसकी बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Simple Wave
सिंपल वेव
Simple Energy Wave
केवल
1,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर - Simple Wave लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह सिंपल एनर्जी का भारत में पहला फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 243 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। साथ ही इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें

243km तक की रेंज

सिंपल वेव को कुल 6 कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जो सिंपल वेव S, सिंपल वेव और सिंपल वेव+ वेरिएंट में बांटे गए हैं। सबसे महंगे Wave+ में 5kWh बैटरी पैक और 6.4kW PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 243km है, जबकि टॉप स्पीड 90kmph है। कंपनी के मुताबिक मोटर 179Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। दूसरे वेरिएंट में 3.7kWh, 2.7kWh और 2.2kWh बैटरी पैक मिलते हैं, जिनकी IDC रेंज क्रमशः 171km, 132km और 110km है। बैटरी और फीचर्स का कॉम्बिनेशन चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है। सभी मॉडल में Ride, Eco और ECOX राइडिंग मोड मिलते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में Sport मोड भी दिया गया है।

2 घंटे 15 मिनट में 80% चार्ज

सिंपल वेव में चेन-ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है और बैटरी के साथ मोटर को IP67 रेटिंग मिली है। स्कूटर के साथ पोर्टेबल चार्जर का ऑप्शन मिलता है। वहीं, टॉप Wave+ में फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

70 लीटर तक स्टोरेज

डिजाइन के मामले में वेव में स्मूद कर्व और राउंड एज दिए गए हैं। फ्रंट एप्रन में हेडलैंप है, जिसमें DRLs भी इंटीग्रेटेड हैं। साइड पैनल पर 'Wave' की बैजिंग और सिंगल-पीस सीट मिलती है। इसकी सबसे खास खूबियों में 70 लीटर तक का स्टोरेज शामिल है। इसमें 63 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, 3 लीटर का ग्लवबॉक्स और 4 लीटर का अलग 'Pill' कंपार्टमेंट शामिल है। स्कूटर पर्ल वाइट, कोरल रेड, ट्वलाइट ब्लैक, पोलर ब्लू, डॉल्फिन ग्रे और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन लॉन्च किया गया है। कलर ऑप्शन वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होंगे।

7-इंच TFT और कई स्मार्ट फीचर्स

सिंपल वेव में वेरिएंट के अनुसार 7-इंच TFT डिस्प्ले या 5-इंच EBN स्क्रीन मिलती है। TFT वाले मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, GPS ट्रैकिंग, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, क्रॉल मोड और व्हीकल ट्रैकिंग भी मिलती है। पूरी रेंज में फुल-LED लाइटिंग स्टैंडर्ड है।

हार्डवेयर की बात करें, तो स्कूटर 1,347mm व्हीलबेस, 150kg पेलोड कैपेसिटी, 775mm सीट हाइट और 175mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। इसकी वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी 300mm बताई गई है। इसमें ट्यूबलर स्टील फ्रेम, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, प्रोग्रेसिव ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और 12-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम के साथ कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सिंपल वेव का मुकाबला भारत में Ather Konarc, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।

(Photo: NDTV Automate)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़₹1.10 लाख का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, फुल चार्ज पर 243 km की रेंज