भारत का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 400 km दौड़ेगा; जानिए कीमत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर 'सिंपल अल्ट्रा' (Simple Ultra) की कीमतों का खुलासा कर दिया है। साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर (IDC) तक चलती है।

भारत का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 400 km दौड़ेगा; जानिए कीमत

देसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी सिंपल एनर्जी ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर 'सिंपल अल्ट्रा' (Simple Ultra) की कीमतों का खुलासा कर दिया है। साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर (IDC) तक चलती है। इतनी लंबी रेंज के साथ यह भारत का सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। आइए जानते हैं स्कूटर की खासियत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड

सिंपल अल्ट्रा उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लंबी दूरी का सफर तय करना चाहते हैं। इसमें 6.5 kWh की दमदार बैटरी लगी है जो इसे 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक ले जाती है। सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि पिकअप के मामले में भी यह बेजोड़ है। यह स्कूटर महज 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। यह भारत का दूसरा सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले सिर्फ कंपनी का ही दूसरा मॉडल 'सिंपल वन' (Simple One) आता है।

इतनी है स्कूटर की कीमत

फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी सिंपल अल्ट्रा किसी से पीछे नहीं है। इस स्कूटर में चार लेवल का 'ट्रैक्शन कंट्रोल' दिया गया है। साथ ही, राइडर की सुविधा के लिए इसमें 7-इंच का एक बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले कंसोल दिया गया है। इसमें नेविगेशन और अन्य जरूरी जानकारियां आसानी से देखी जा सकती हैं। कंंपनी ने सिंपल अल्ट्रा को 2,34,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे कंपनी के शोरूम या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।

70 शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद

सिंपल एनर्जी ने सिर्फ स्कूटर ही नहीं, बल्कि अपने नेटवर्क पर भी काफी काम किया है। कंपनी के पास अभी बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों सहित लगभग 70 शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद हैं। आने वाले समय में कंपनी अपनी पहुंच को नागपुर, रांची और भुवनेश्वर जैसे शहरों तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।