190Km की रेंज वाला ये ई-स्कूटर हमेशा के लिए बंद, 243km रेंज वाले इस नए मॉडल ने किया रिप्लेस
सिंपल एनर्जी ने इसे लेकर बताया कि सिंपल वेव के लॉन्च के साथ, अब हमारे पास OneS सेगमेंट के लिए नया प्रोडक्ट तैयार हो गया है। जो ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से प्रैक्टिकलिटी और डेली की राइड के लिए रिलाइबल है। ये एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो हमारे बाजार में ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा करता है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने बीते महीने यानी सितंबर एक नया माइलस्टोन सेट किया है। दरअसल, कंपनी ने साल के पहले 8 महीनों में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर वेव (Wave) जोड़ा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है। हालांकि, इसके आने का असर कंपनी के पॉपुलर OneS पर हुआ है। कंपनी ने इस स्कूटर को हमेशा के लिए अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है।
सिंपल एनर्जी ने इसे लेकर बताया कि सिंपल वेव के लॉन्च के साथ, अब हमारे पास OneS सेगमेंट के लिए नया प्रोडक्ट तैयार हो गया है। जो ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से प्रैक्टिकलिटी और डेली की राइड के लिए रिलाइबल है। ये एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो हमारे बाजार में ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा करता है। इस प्राइस बैंड में ग्राहक इसकी तरफ जाएंगे। वेव के आसपास हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करने से हमें अपने इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल एफर्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा मिलती है।"
OneS को सिंपल वन जेन 2 रेंज के हिस्से के तौर पर साल की शुरुआत में 1.40 लाख रुपए में लॉन्च किया गया था। इसमें 52Nm टॉर्क जनरेट करने वाली 6.4kW मोटर और 3.7kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया था। ये 190Km की IDC रेंज देता था। यह सिंपल लाइनअप में वन और अल्ट्रा वैरिएंट के नीचे सबसे अफॉर्डेबल मॉडल भी था। वेव ने अब इसकी जगह ले ली है। वेव के बेस S 2.2 वैरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए है। वहीं, वेव+ की कीमत 1.90 लाख रुपए तक जाती हैं। इसे मल्टीपल वैरिएंट, बैटरी और फीचर्स ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
सिंपल वेव के बैटरी पैक और रेज
इस स्कूटर के चार वैरिएंट में खरीद सकते हैं। यह बैटरी कैपेसिटी के आधार पर अलग-अलग हैं। बेस वेव S दो बैटरी कैपेसिटी में उपलब्ध है, जिसमें 2.2kWh की IDC रेंज 110km और 2.7kWh की IDC रेंज 132km है। बीच वाले वैरिएंट, वेव में 3.7kWh की बैटरी और 171km की IDC रेंज है, जबकि टॉप Wave + वैरिएंट में 5kWh की बैटरी और 243km की IDC रेंज है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। अभी इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी हर महीने 3,000 यूनिट है और भारत के 63 शहरों में इसके 75 से ज्यादा आउटलेट हैं, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, नागपुर, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाड़ा, हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई शामिल हैं।

