सिएरा vs क्रेटा vs टाइगुन: तीनों में से कौन सी SUV आपके लिए ज्यादा 'वैल्यू फॉर मनी'? जानिए इनकी खासियतें

Apr 14, 2026 08:45 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में इन दिनों मिड-साइज एसयूवी का जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में फॉक्सवैगन ने अपनी टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा जैसी एसयूवी से होगा।

सिएरा vs क्रेटा vs टाइगुन: तीनों में से कौन सी SUV आपके लिए ज्यादा 'वैल्यू फॉर मनी'? जानिए इनकी खासियतें

भारतीय मार्केट में इन दिनों एसयूवी का जबरदस्त क्रेज है। जब बात कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की आती है तो मुकाबला काफी कड़ा हो जाता है। हाल ही में फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर एसयूवी टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसका मुकाबला मार्केट के पुराने 'किंग' हुंडई क्रेटा और टाटा मोटर्स की नई और आइकॉनिक टाटा सिएरा से है। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन तीनों के बीच कीमत का अंतर समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि आपके बजट में कौन-सी गाड़ी सबसे फिट बैठती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाइगुन vs क्रेटा

फॉक्सवैगन ने टाइगुन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी है। यह कार अपनी मजबूती और सेफ्टी के लिए पहचानी जाती है। इसके टॉप-स्पेक पेट्रोल वैरिएंट की कीमत करीब 19.29 लाख रुपये तक जाती है। दूसरी ओर इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत 10.79 लाख रुपये है। जबकि क्रेटा के सबसे महंगे वैरिएंट की कीमत 20.20 लाख रुपये तक जाती है। यानी बेस मॉडल में क्रेटा सस्ती है, लेकिन टॉप मॉडल में यह टाइगुन से महंगी पड़ती है।

टाइगुन vs सिएरा

इस मुकाबले में टाटा सिएरा की एंट्री ने हलचल मचा दी है। टाटा ने अपनी इस लेजेंडरी कार को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है। टाटा सिएरा के पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 11.49 लाख रुपये है। देखा जाए तो इन तीनों में सिएरा का बेस मॉडल सबसे महंगा है। सिएरा के टॉप डीजल वैरिएंट की कीमत 21.29 लाख रुपये तक जाती है जो इसे इस तुलना में सबसे प्रीमियम ऑप्शन है। टाटा सिएरा उन लोगों को पसंद आ रही है जो कुछ हटकर और 'रोड प्रेजेंस' वाली गाड़ी चाहते हैं।

फीचर्स में कौन आगे?

अगर हम फीचर्स और इंजन की बात करें तो टाइगुन अपने 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्राइविंग के शौकीनों के लिए बेस्ट है। दूसरी तरफ, क्रेटा उन परिवारों की पहली पसंद है जिन्हें ढेर सारे फीचर्स जैसे कि पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन और बेहतर रीसेल वैल्यू चाहिए। टाटा सिएरा उन ग्राहकों को टारगेट कर रही है जो रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न लग्जरी चाहते हैं। सिएरा में आपको स्पेस भी काफी अच्छा मिलता है। सिएरा का मुकाबला सीधे तौर पर क्रेटा और टाइगुन के टॉप वैरिएंट्स से हो रहा है।

कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

कुल मिलाकर, अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप एक भरोसेमंद नाम के साथ जाना चाहते हैं तो हुंडई क्रेटा एक अच्छा दांव है। अगर आपको ड्राइविंग का असली मजा और यूरोपियन कार वाली मजबूती चाहिए तो फॉक्सवैगन टाइगुन आपके लिए है। लेकिन अगर आप अपनी गाड़ी से सड़क पर अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करके टाटा सिएरा एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। फैसला आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।

(फोटो क्रेडिट- Google Gemini)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।