तहलका मचाने आ रहीं Tata की ये तीन दमदार AWD SUV, लिस्ट में EV भी
टाटा आजकल अपनी नई AWD यानी ऑल वील ड्राइव एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें ICE के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल हैं। इन अपकमिंग एसयूवी में सफारी ईवी के साथ सिएरा AWD और हैरियर 4x4 शामिल हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

टाटा मोटर्स अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को तगड़ा अपडेट देने वाला है। कंपनी आजकल अपनी नई AWD यानी ऑल वील ड्राइव एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल हैं। टाटा की इन अपकमिंग ऑल वील ड्राइव एसयूवी में सफारी ईवी के साथ सिएरा AWD और हैरियर 4x4 शामिल हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।
टाटा सिएरा AWD
पेट्रोल और डीजल इंजन वाली सिएरा नवंबर 2025 में लॉन्च हुई थी। फिलहाल यह SUV केवल फ्रंट-वील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ उपलब्ध है। सिएरा को टाटा के नए ARGOS प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो काफी फ्लेक्सिबल माना जाता है और AWD सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा अब सिएरा के ऑल-वील ड्राइव वर्जन पर काम कर रही है। मौजूदा सिएरा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, AWD मॉडल में इनमें से कौन-सा इंजन दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फीचर्स और डिजाइन के मामले में AWD वर्जन लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि टाटा सिएरा AWD को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Safari EV
₹ 26 - 30 लाख
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
Tata Altroz EV
₹ 12 - 15 लाख
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख
टाटा सफारी EV
टाटा सफारी EV भी कंपनी की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग SUVs में से एक है। यह सफारी का फुली इलेक्ट्रिक वर्जन होगा और लॉन्च होने के बाद टाटा की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV बन जाएगी। यह SUV हैरियर EV वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें AWD सिस्टम भी मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सफारी EV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। रियल वर्ल्ड में इसकी रेंज 450 से 500 किलोमीटर के बीच हो सकती है। कंपनी इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में ला सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 540-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट, लेवल-2 ADAS और कई प्रीमियम टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा XEV 9S से होगा।
टाटा हैरियर 4x4
टाटा हैरियर भी जल्द बड़े बदलाव के साथ आने वाली है। मौजूदा हैरियर बायर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन इसमें केवल फ्रंट-वील ड्राइव सिस्टम मिलता है। ग्राहकों को लंबे समय से इसके 4x4 वर्जन का इंतजार है। फिलहाल OMEGA प्लेटफॉर्म की लिमिटेशन्स के कारण कंपनी 4x4 मॉडल नहीं दे पाई है। अब टाटा नेक्स्ट जेनरेशन हैरियर पर काम कर रही है, जिसे कंपनी के इंटरनल प्रोजेक्ट में ‘टॉरस’ नाम दिया गया है।
यह SUV एक नए और ज्यादा फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो AWD सिस्टम को सपोर्ट करेगा। ऐसे में नई हैरियर के टॉप वेरिएंट्स में ऑल-वील ड्राइव टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो नई हैरियर में मौजूदा 2.0-लीटर डीजल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेक्स्ट जेनरेशन टाटा हैरियर को 2027 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


