अपनी बाइक में लगा लें ये स्टाइलिश कवर, धूप और लू दोनों से मिल जाएगी राहत; बारिश में आएगा काम
इन शील्ड की खास बात ये है कि ये बाइक के चारों तरफ एक शील्ड तैयार कर देती है। जिससे धूप, गर्म हवा या बारिश का पानी आपको भीगा नहीं पाता। आसान शब्दों में समझा जाए तो ये आपकी बाइक को दो पहिए वाली कार बना देती हैं। इन कवर्स की कीमतें करीब 1000 रुपए से शुरू हो जाती है।

देश भर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई शहरों का तामपान तो लगभग 50 डिग्री के पहुंच चुका है। ऊपर से तेज लू ने भी लोगों का मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। गर्मी और लू का सबसे ज्यादा असर टू-व्हीलर्स से चलने वाले लोगों पर हो रहा है। ऐसे में टू-व्हीलर्स पर चलने वाले राइडर्स के लिए सन शील्ड बेहतरीन ऑप्शन बन सकती हैं। दरअसल, ये शील्ड धूप के साथ बारिश में भी बहुत काम आती हैं। मार्केट में कई ऐसी शील्ड आ गई हैं जो बाइक को पूरी तरह कवर कर देती है।






इन शील्ड की खास बात ये है कि ये बाइक के चारों तरफ एक शील्ड तैयार कर देती है। जिससे धूप, गर्म हवा या बारिश का पानी आपको भीगा नहीं पाता। आसान शब्दों में समझा जाए तो ये आपकी बाइक को दो पहिए वाली कार बना देती हैं। इन कवर्स की कीमतें करीब 1000 रुपए से शुरू हो जाती है। हालांकि, अच्छी कंपनी के कवर्स के लिए थोड़ी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। भारतीय बाजार में ऐसा ही एक कवर SEPAL है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Xtreme 160R 4V
₹ 1.3 - 1.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 125R
₹ 91,500 - 1.08 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सेपल (SEPAL) को फूल की पंखड़ी का भाग कहा जाता है। इस कवर की खास बात ये है कि ये आपकी बाइक को स्टाइलिश बना देगा। साथ ही, बारिश के साथ ये धूप, धुएं, कचरा जैसी तमाम चीजों से भी बचाता है। ये देखने में काफी प्रीमियम नजर आता है। साथ ही, इसकी बिल्ट क्वालिटी भी काफी शानदार है। इस कवर की सबसे खास बात इसमें लगी विंडशील्ड है, जो आप सफर को और भी बेहतर बना देती है।
कैनोपी एक हाई ग्रेड फाइबर रीइनफोर्स पॉलीमर से बना है जो आपकी बाइक की किसी भी तरह की सड़कों और सवारी का सामना कर सकता है। साथ ही, चुनने के लिए कई तरह के कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलते हैं। विंडशील्ड ऑप्टिकल ग्रेड पॉलीकार्बोनेट से बना है जो सचमुच काफी मजबूत है। आपके पास हवा का एक्सपीरियंस करने या रात में बिना किसी बाधा के विजिबिलिटी के लिए इसे किसी भी समय खोलने का ऑप्शन भी है।
फिटमेंट बेस में नीचे की तरफ रबर के पैर हैं जो आपको किसी भी प्रकार की मोटरसाइकिल पर स्ट्रक्चरल को बिना किसी खरोंच के मजबूती से सुरक्षित करने की सुविधा देते हैं। खास बात ये है कि इस महज 5 मिनट के अंदर ही इस मोटरसाइकिल पर इन्स्टॉल किया जा सकता है। साथ ही, इतने टाइम में इसे हटाया भी जा सकता है। इसकी कीमत 11,999 रुपए है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


