Kia ला रही हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस चार शानदार कार, लिस्ट में सबकी फेवरेट सेल्टॉस और सॉनेट भी
किआ इंडिया आने वाले समय में अपनी लाइनअप में मौजूद डीजल पावरट्रेन की जगह हाइब्रिड पावरट्रेन को बढ़ावा देगी। ऐसे में किआ के कई पॉप्युलर मॉडल आने वाले सालों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में लॉन्च हो सकते हैं।

किआ इंडिया अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तेजी से फोकस कर रही है। कंपनी ने हिंट दिया है कि आने वाले समय में वह अपनी लाइनअप में मौजूद डीजल पावरट्रेन की जगह हाइब्रिड पावरट्रेन को बढ़ावा देगी। ऐसे में किआ के कई पॉप्युलर मॉडल आने वाले सालों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें सॉनेट, सेल्टॉस, कारेन्स और कार्निवल जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
Kia Sonet Hybrid
नई जनरेशन सॉनेट के 2027 में भारत में आने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सॉनेट हाइब्रिड को 2028 या 2029 में लॉन्च किया जा सकता है। किया ने संकेत दिया है कि सॉनेट उसके उन मेन लोकल मॉडल्स में शामिल होगी, जिन्हें HEV Powertrain मिलेगा। फिलहाल इसके हाइब्रिड सिस्टम के टेक्निकल डीटेल्स सामने नहीं आए हैं। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम डिवेलप कर रही है। नई सॉनेट को K1 Platform पर शिफ्ट किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल वेन्यू और सिरोस में भी होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख
Kia EV5
₹ 30 - 45 लाख
Kia EV3
₹ 20 - 25 लाख
Kia EV6
₹ 65.97 लाख
Kia EV9
₹ 1.3 करोड़
Kia Seltos Hybrid
किआ सेल्टॉस हाइब्रिड को भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के हाइब्रिड पोर्टफोलियो का एक खास मॉडल होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन भारत में कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सिस्टम के साथ यूज कर सकती है। यह इंजन अभी 115 PS की पावर देता है। सेल्टॉस हाइब्रिड में कंपनी का मेन फोकस बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी पर रहने की उम्मीद है। इसका माइलेज करीब 25 kmpl तक हो सकता है।
Kia Carens Hybrid
नई जेनरेशन किआ कारेन्स को भी हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसका हाइब्रिड वर्जन 2029 तक बाजार में आ सकता है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोट और Lithium-Ion Battery Pack दिया जा सकता है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ कंपनी मैनु्अल गियरबॉक्स की जगह डेडिकेटेड हाइब्रिड सिस्टम या e-CVT का यूज कर सकती है। किआ के लिए बैटरी पैकेजिंग भी अहम होगी, ताकि हाइब्रिड सिस्टम की वजह से केबिन या बूट स्पेस पर ज्यादा असर न पड़े।
Kia Carnival Hybrid
इस लिस्ट में कार्निवल हाइब्रिड सबसे खास मॉडल है क्योंकि यह भारत में बाकी हाइब्रिड कारों से पहले लॉन्च हो सकती है। किआ पहले ही भारत में कार्निवल हाइब्रिड लाने की घोषणा कर चुकी है। इसमें इंटरनेशनल मॉडल की तरह 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल-स्पेक कार्निवल हाइब्रिड में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 242 bhp की कंबाइन्ड पावर और 367 Nm का कंबाइन्ड टॉर्क पैदा करते हैं। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Front-Wheel Drive (FWD) दिया जाता है।


