इस एक ट्रिक से अपनी कार की स्क्रीन पर देखें T20 वर्ल्ड कप का LIVE फाइनल मुकाबला, जानिए डिटेल
भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया है। अब उसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। वो लगातार दो टी-20 वर्ल्ड जीतने वाली पहली टीम भी बन सकती है। हम यहां आपको इस मैच को देखने का ऐसा तरीका बताने वाले जो आपको कार में ट्रैवल के दौरान काफी मदद करने वाला है।

भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया है। अब उसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। वो लगातार दो टी-20 वर्ल्ड जीतने वाली पहली टीम भी बन सकती है। हम यहां आपको इस मैच को देखने का ऐसा तरीका बताने वाले जो आपको कार में ट्रैवल के दौरान काफी मदद करने वाला है। दरअसल, कई बार हम मैच के दौरान कार में ट्रैवल कर रहे होते हैं जिसके चलते मैच नहीं देख पाते। ऐसे में यदि आपकी कार का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन कास्ट को सपोर्ट करता है तब आप चलती कार में स्क्रीन पर लाइव मैच को देख सकते हैं।






9-इंच स्क्रीन पर मैच का मजा
हम यहां आपको एक ऐसे इन्फोटेनमेंट सिस्टम के बारे में बता रहे हैं जो 9-इंच स्क्रीन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन से मिरर या कास्ट किया जा सकता है। यानी आपके फोन पर चलने वाला मैच इस इन्फोटेनमेंट पर दिखाई देगा। हम जिस कार इन्फोटेनमेंट सिस्टम की बात कर रहे हैं वो मिररलिंक या स्क्रीन कास्ट फीचर के साथ आते हैं। ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को भी सपोर्ट करते हैं। यानी इन स्क्रीन पर अपनी फोन की स्क्रीन को कास्ट किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऐस से स्क्रीन कास्ट करके देखें मैच
वैसे तो ये मल्टी मीडिया फीचर्स को सपोर्ट करते हैं, लेकिन जिनकी कीमत कम होती है उनमें नेविगेशन जैसा फीचर नहीं मिलता। ऐसे में ऐप या केबल की मदद से फोन की स्क्रीन को इस इन्फोटेनमेंट के साथ शेयर कर सकते हैं। यानी आपको अपने फोन पर हॉटस्टार ऐप इन्स्टॉल करके मैच को प्ले करना है और फोन को कास्ट कर लेना है। हॉटस्टार पर मैच फ्री दिखाया जा रहा है। इन इन्फोटेनमेंट में GPS/FM/AM रेडिया,AUX जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इन पर फुल HD वीडियो प्ले कर सकते हैं। इनका सेटअप किसी एंड्रॉयड टैबलेट के जैसा होता है।
5 हजार रुपए से शुरू कीमतें
इनमें 2GB या उससे ज्यादा रैम के साथ 32GB या उससे ज्यादा स्टोरेज मिलता है। यानी इनमें आप प्ले स्टोर से कई ऐप्स भी इन्स्टॉल कर सकते हैं। आप चाहें तो हॉटस्टार (Hotstar App) भी इस पर इन्स्टॉल कर सकते हैं। ऐप पर लॉगिन करके भी मैच का मजा लिया जा सकता है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कुल 9 लीग मैच होने हैं। ऐसे में आप ट्रैवल करते हैं तब इन इन्फोटनेमेंट सिस्टम पर फैमिली या दोस्तों के साथ मैच का मजा ले सकते हैं। इनकी कीमतें 5 हजार रुपए से शुरू हो जाती हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


