महिंद्रा की इस SUV पर टूट पड़े लोग, बिक्री में नंबर-1 बनी ये 7-सीटर कार; 31 दिन में 15,442 यूनिट सेल

Feb 11, 2026 12:47 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जनवरी 2026 में महिंद्रा की स्कॉर्पियो (Scorpio) एसयूवी ने धमाल मचा दिया। सबसे ज्यादा डिमांड डीजल वैरिएंट की देखी गई। स्कॉर्पियो-N (Scorpio N) और स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) को मिलाकर कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 15,442 यूनिट की बिक्री दर्ज की।

महिंद्रा की इस SUV पर टूट पड़े लोग, बिक्री में नंबर-1 बनी ये 7-सीटर कार; 31 दिन में 15,442 यूनिट सेल

महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए जनवरी 2026 का महीना बिक्री के लिहाज से शानदार रहा और इस सफलता की अगुवाई की स्कॉर्पियो (Scorpio) रेंज ने की। स्कॉर्पियो-N (Scorpio N) और स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) को मिलाकर कंपनी ने जनवरी में कुल 15,442 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हैरानी की बात यह है कि जनवरी 2025 में भी स्कॉर्पियो (Scorpio) की बिक्री ठीक इतनी ही 15,442 यूनिट्स थी, जिससे यह साफ हो जाता है कि यह SUV लगातार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

पेट्रोल नहीं, डीजल है स्कॉर्पियो की असली पावर

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) की बिक्री में सबसे दिलचस्प आंकड़ा डीजल बनाम पेट्रोल का है। जनवरी 2026 में डीजल वैरिएंट्स की बिक्री 14,863 यूनिट रही। वहीं, पेट्रोल वैरिएंट्स की बिक्री सिर्फ 679 यूनिट रही। पेट्रोल इंजन केवल स्कॉर्पियो-N (Scorpio N) में उपलब्ध है, जबकि स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) पूरी तरह डीजल पर आधारित है। यही वजह है कि डीजल की हिस्सेदारी बेहद ज्यादा देखने को मिलती है।

अगर पिछले साल की बात करें तो जनवरी 2025 में भी कहानी कुछ ऐसी ही थी, तब 14,075 डीजल और 1,367 पेट्रोल स्कॉर्पियो (Scorpio) बिकी थीं, यानी साफ है कि स्कॉर्पियो (Scorpio) खरीदारों की पसंद में डीजल आज भी नंबर-1 बना हुई है।

जनवरी 2026 में महिंद्रा की बिक्री रिपोर्ट

क्रमांकमॉडल नामजनवरी 2026जनवरी 2025अंतर (यूनिट)वार्षिक वृद्धि % (YoY)बाजार हिस्सेदारी % (जनवरी 2026)
1स्कॉर्पियो / N15,54215,4421000.65%24.47%
2थार / ROXX13,4187,5575,86177.56%21.13%
3बोलेरो11,8418,6823,15936.39%18.64%
4XUV 700 / 7XO10,1338,3991,73420.65%15.95%
5XUV 3XO / EV8,8458,4543914.63%13.93%
6XEV 9e1,9451,13780871.06%3.06%
7BE 61,02870032846.86%1.62%
8XEV 9s61206120.96%
9XUV 400146288-142-49.31%0.23%
10मराज़ो0000.00%
कुल बिक्री63,51050,65912,85125.37%100%

बोलेरो और XUV 7XO भी मजबूत खिलाड़ी

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) के बाद कंपनी की बिक्री लिस्ट में दूसरे नंबर पर बोलेरो (Bolero) रही, जिसकी जनवरी 2026 में 11,841 यूनिट्स बिकीं। ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में बोलेरो (Bolero) की पकड़ आज भी बेहद मजबूत है।

तीसरे नंबर पर XUV 7XO डीजल रेंज रही, जिसकी 7,247 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। यह SUV जनवरी की शुरुआत में ही लॉन्च हुई थी, साथ ही कंपनी ने XUV 3XO इलेक्ट्रिक भी पेश की थी, जिससे शोरूम फुटफॉल बढ़ा।

2026 में आ सकता है स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट

स्कॉर्पियो (Scorpio) के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) और स्कॉर्पियो-N (Scorpio N) दोनों को 2026 में फेसलिफ्ट मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव, न्यू एंड एडवांस फीचर्स, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी अपडेट के बाद स्कॉर्पियो (Scorpio) की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

जनवरी 2026 के आंकड़े साफ बताते हैं कि महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) आज भी कंपनी की बिक्री की रीढ़ है। डीजल इंजन की जबरदस्त डिमांड, मजबूत रोड प्रेजेंस और भरोसेमंद इमेज स्कॉर्पियो (Scorpio) को लगातार टॉप पर बनाए हुए है। आने वाला फेसलिफ्ट इस SUV की पॉपुलैरिटी को और नई ऊंचाई दे सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।