
संजय दत्त से अक्षय खन्ना तक, ‘धुरंधर’ में इन गाड़ियों ने बढ़ाया एक्शन का लेवल; देखें पूरी लिस्ट
रणवीर सिंह की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म ने सिर्फ सिनेमा लवर्स ही नहीं, बल्कि कार और ऑटोमोबाइल के शौकीनों का भी ध्यान खींचा है। इन गाड़ियों ने हर सीन में अपनी अलग छाप छोड़ी है।
रणवीर सिंह की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। दमदार कहानी, असरदार डायलॉग्स और शानदार परफॉर्मेंस के चलते इसे बॉलीवुड की हालिया बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म ने सिर्फ सिनेमा लवर्स ही नहीं, बल्कि कार और ऑटोमोबाइल के शौकीनों का भी ध्यान खींचा है। हाई-ऑक्टेन एक्शन के बीच फिल्म में दिखाई गई पावरफुल और आइकॉनिक गाड़ियां कहानी को और ज्यादा रियल और इंटेंस बनाती हैं। चाहे चेज सीन हों या दुश्मनों का पीछा, इन गाड़ियों ने हर सीन में अपनी अलग छाप छोड़ी है।






Lexus LX 470
फिल्म में संजय दत्त द्वारा निभाए गए एसपी आसलम चौधरी का किरदार जितना सख्त और दमदार है, उनकी गाड़ी भी उतनी ही ताकतवर दिखाई देती है। वह फिल्म में सफेद रंग की Lexus LX 470 चलाते नजर आते हैं। बुलेट्स से बचते हुए और खतरनाक चेज सीन में यह SUV अपनी मजबूती और रोड प्रेजेंस दिखाती है। वहीं, अर्जुन रामपाल के किरदार मेजर इकबाल को फिल्म में Land Rover Defender से उतरते हुए दिखाया गया है। डिफेंडर की रफ-टफ इमेज और मिलिट्री फील उनके किरदार के साथ पूरी तरह फिट बैठती है, जो फिल्म के एक्शन को और ज्यादा असरदार बनाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Isuzu D-Max
₹ 10.55 - 11.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lexus LX
₹ 2.82 - 3.12 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Isuzu D-Max
दूसरी ओर विलेन रिहान दकैत के काफिले की सुरक्षा में दमदार Isuzu D-Max नजर आती है। अपनी ऑफ-रोडिंग काबिलियत और मजबूत बॉडी के लिए मशहूर यह पिकअप फिल्म में ट्रैफिक और खराब रास्तों को आसानी से पार करती नजर आती है। वहीं, एसपी आसलम चौधरी की टीम यानी लियारी टास्क फोर्स के पास Tata Xenon पिकअप दिखाई देती है। हालांकि, फिल्म में कारों के लोगो हटाए गए हैं, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के लिए इन्हें पहचानना मुश्किल नहीं था। टाटा जेनॉन को रिहान दकैत का रास्ता रोकने और एक्शन सीक्वेंस को ज्यादा रियल बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
Toyota Land Cruiser 60
फिल्म का एक और खास पल तब आता है जब अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रिहान दकैत अफगान विद्रोही से मिलने निकलता है। इस सीन में क्लासिक Toyota Land Cruiser 60 Series (FJ60) दिखाई देती है। बता दें कि 1980 से 1990 के बीच बनी यह SUV अब प्रोडक्शन में नहीं है लेकिन अपनी मजबूती और भरोसेमंद 4WD सिस्टम के लिए आज भी मशहूर है। फिल्म में इसकी मौजूदगी कहानी को रॉ और ग्रिटी टच देती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




