रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, रेंज 154KM , 3.7 सेकेंड में 60kmph की स्पीड, वजन 124KG
रॉयल एनफील्ड की यह इलेक्ट्रिक बाइक 154 किलोमीटर की रेंज देगी। साथ ही इसे 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ने में मात्र 3.7 सेकेंड लगते हैं। बाइक को जीरो से फुल चार्ज होने में दो घंटे 16 मिनट लगते हैं। इसका वजन 124 किलोग्राम है।

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च होने को तैयार है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम- Flying Flea C6 है। कंपनी इसे 10 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। इसे सबसे पहले EICMA 2024 में शोकेस किया गया था। इसके बाद से ही राइडर्स को इस बाइक का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देकर राइडर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। रॉयल एनफील्ड की यह इलेक्ट्रिक बाइक 154 किलोमीटर की रेंज देगी। साथ ही इसे 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ने में मात्र 3.7 सेकेंड लगते हैं।






फुल चार्ज होने में लगते हैं दो घंटे 16 मिनट
फ्लाइंग फ्ली सी6 में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है, जो 15.4 किलोवाट की मैक्सिमम पावर और 60 एनएम तक का टॉर्क ऑफर करती है। यह पावर बेल्ट ड्राइव सिस्टम से रियर वील तक पहुंती है। इस सेटअप से बाइक मात्र 3.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 115 kmph तक है। रॉयल एनफील्ड का दावा है कि बाइक को जीरो से फुल चार्ज होने में दो घंटे 16 मिनट लगते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
आगे की तरफ एक यूनीक गर्डर फोर्क
इसमें आगे की तरफ एक यूनीक गर्डर फोर्क दिया गया है। वहीं, पीछे का सस्पेंशन 100/110 मिमी (F/R) की ट्रैवल वाला एक कन्वेंशनल मोनोशॉक है। बाइक की सीट की ऊंचाई 823 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 207 मिमी का है। इसका कर्ब वेट 124 किलोग्राम है। फ्लाइंग फ्ली सी6 के फ्रंट और रियर में 90 सेक्शन वाले ट्यूबलेस टायर्स के साथ 19 इंच के वील्स लगे हैं। यह सेटअप नॉर्मल से थोड़ा नैरो है, लेकिन रेंज के लिहाज से यह बेहतर हो सकता है।
बाइक में ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक
इस बाइक में ब्रेकिंग के लिए आगे 260 mm और पीछे 220 mm की डिस्क दी गई है। दोनों में लीन-सेंसिटिव ड्यूल-चैनल एबीएस लगा है, जिसे पीछे भी लगाया जा सकता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है। इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाले राउंड टच-इनेबल्ड टीएफटी डैशबोर्ड के जरिए मैनेज किया जा सकता है।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के तीन नए कलर ऑप्शन
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को हाल ही में एक नए वेरिएंट और टॉप वेरिएंट के लिए दो नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया गया है। अब कंपनी ने इसके तीन नए कलर ऑप्शन - Tarmac Black, Mumbai Yellow और Moonshot White को लॉन्च किया है। टारमैक ब्लैक कलर ऑप्शन को कंपनी हाल में लॉन्च हुए बेस प्रीमियम वेरिएंट के साथ ऑफर कर रही है। मुंबई येलो के लिए आपको हंटर 350 का टॉप वेरिएंट खरीदना होगा।
मूनशॉट वाइट पेंट स्कीम तीनों में सबसे यूथफुल लुक देती है और उन राइडर्स के लिए एकदम सही है जो कुछ यूनीक तलाश रहे हैं। नए कलर ऑप्शन के अलावा बाइक में मेकैनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 349 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 20.2 बीएचपी और 27 एनएम का पावर जनरेट करता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


