Hindi Newsऑटो न्यूज़royal enfield unveiled its electric motorcycle flying flea ff-s6
रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को किया अनवील, जानिए इसकी खासियत

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को किया अनवील, जानिए इसकी खासियत

संक्षेप:

रॉयल एनफील्ड ने भारत में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea FF.S6 को पेश किया है। इसे इस साल की शुरुआत में EICMA में भी दिखाया गया था। अब इसे भारत में पहली बार लाइव अनवील किया गया है।

Nov 22, 2025 10:08 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रॉयल एनफील्ड ने भारत में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea FF.S6 को पेश किया है। इसे इस साल की शुरुआत में EICMA में भी दिखाया गया था। अब इसे भारत में पहली बार लाइव अनवील किया गया है। बता दें कि FF.S6 रॉयल एनफील्ड की पहली जनरेशन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का ब्लूप्रिंट बनने जा रही है। यह एक लाइटवेट इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर है जिसे खास तौर पर शहर में रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ वीकेंड पर खराब सड़कों और हल्के-फुल्के ऑफ-रोड ट्रेल्स के लिए डिजाइन किया गया है। बाइक 2026 के आखिर तक बाजार में उतारी जाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है डाइमेंशन

डिजाइन की बात करें तो FF.S6 पूरी तरह से स्क्रैम्बलर थीम पर बेस्ड है। फ्रंट में USD फोर्क सस्पेंशन दिया गया है और व्हील सेटअप में 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर व्हील इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, लंबी एंड्यूरो-स्टाइल सीट अलग-अलग हाइट वाले राइडर्स को बैठने और खड़े होकर चलाने दोनों में आराम देती है। कंपनी ने इसका Carbon मॉडल भी दिखाया है जिसमें असली कार्बन फाइबर पार्ट्स लगाए गए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Joy e-bike Thunderbolt

Joy e-bike Thunderbolt

₹ 2.33 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Joy e-bike Hurricane

Joy e-bike Hurricane

₹ 2.33 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Birla DMG

Birla DMG

₹ 2.37 - 3.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Joy e-bike Beast

Joy e-bike Beast

₹ 2.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ultraviolette X47 Crossover

Ultraviolette X47 Crossover

₹ 2.49 - 4.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एडवांस फीचर्स से लैस होगी बाइक

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो FF.S6 में 4G, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी, इंटीग्रेटेड नेविगेशन, ऑफ-रोड मोड, लीन-एंगल सेंसिंग डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और वॉयस असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का पूरा कंट्रोल एक क्वालकॉम Snapdragon QWM2290 प्रोसेसर और इन-हाउस डेवलप्ड ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा किया जाता है। वहीं, ABS को पूरी तरह बंद करने का विकल्प भी दिया गया है ताकि ऑफ-रोडिंग के दौरान राइडर फुल कंट्रोल ले सके।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।