
रॉयल एनफील्ड का बड़ा धमाका! अब हर साल बनेंगी 20 लाख बाइक, कंपनी खर्च करेगी ₹958 करोड़
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अब और भी तेज रफ्तार पकड़ने जा रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अपनी सालाना प्रोडक्शन क्षमता 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट करने का बड़ा फैसला लिया है।
देश की दिग्गज बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अब और भी तेज रफ्तार पकड़ने जा रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अपनी सालाना प्रोडक्शन क्षमता 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट करने का बड़ा फैसला लिया है। इस विस्तार के लिए कंपनी करीब ₹958 करोड़ का निवेश करेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.39 - 2.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Scram 440
₹ 2.23 - 2.31 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Shotgun 650
₹ 3.94 - 4.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्यों बढ़ानी पड़ी प्रोडक्शन क्षमता?
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बाइक्स की डिमांड भारत ही नहीं, विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है। 2025 में कंपनी ने रिकॉर्ड 10,71,809 बाइक बेचीं। यह पहला मौका था, जब कंपनी ने एक साल में 10 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार किया
एक्सपोर्ट भी मजबूत रहा
कंपनी की 1,32,132 बाइक विदेश भेजी गईं। कंपनी की मौजूदा सालाना उत्पादन क्षमता 14.6 लाख यूनिट है, जो लगभग फुल उपयोग में चल रही है। ऐसे में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया था।
कहां होगा विस्तार?
यह विस्तार तमिलनाडु के चेय्यार (Cheyyar) प्लांट में किया जाएगा। क्षमता में 5.4 लाख यूनिट की बढ़ोतरी होगी, यानी करीब 37% का इजाफा होगा। प्रोडक्शन बढ़ाने की प्रक्रिया FY2027 की पहली तिमाही से शुरू होगी और पूरा विस्तार FY2028 तक पूरा हो जाएगा।
₹958 करोड़ कहां से आएंगे?
सबसे खास बात यह है कि कंपनी यह निवेश अपने इंटरनल फंड (internal accruals) से करेगी। मतलब न कोई कर्ज लिया जाएगा और न ही बाहरी फाइनेंसिंग होगी। यह कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाता है।
रॉयल एनफील्ड के लिए क्या मायने?
इससे कंपनी बढ़ती डिमांड को समय पर पूरा किया जा सकेगा। नए मॉडल्स की लॉन्चिंग में आसानी होगी। साथ ही घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट दोनों में पकड़ मजबूत होगी। इससे सप्लाई वेटिंग पीरियड कम हो सकता है।
रॉयल एनफील्ड लगातार नए-नए मॉडल्स लॉन्च कर रही है और मिड-साइज बाइक सेगमेंट में उसकी पकड़ मजबूत है। प्रोडक्शन क्षमता 20 लाख यूनिट होने के बाद कंपनी और ज्यादा आक्रामक रणनीति अपना सकती है। ₹958 करोड़ का यह निवेश सिर्फ एक फैक्ट्री विस्तार नहीं, बल्कि रॉयल एनफील्ड की भविष्य की बड़ी तैयारी है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




