दूसरों से दिखना चाहते हैं अलग, तो रॉयल एनफील्ड का ये मॉडल खरीदें; सिर्फ 25 लोगों को ही मिलेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल एनफील्ड ने 2025 EICMA में ताइवान की कंपनी रफ क्राफ्ट्स द्वारा तैयार की गई शॉटगन 650 कस्टम बाइक को दिखाया था। यह कैलिबर रॉयल कस्टम बाइक से इंस्पायर्ड थी। शॉटगन 650 के रफ क्राफ्ट्स वर्जन को बाद में मोटोवर्स 2025 में भी दिखाया गया था।

Royal Enfield Shotgun 650 Rough Crafts Launch
Royal Enfield Shotgun 650
केवल
5,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

आप अपने लिए एक ऐसी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान कर रहे हैं जो आपके अलावा दूसरे लोगों के पास नहीं दिखे, तो ये उसका बेस्ट टाइम है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड ने 2025 EICMA में ताइवान की कंपनी रफ क्राफ्ट्स द्वारा तैयार की गई शॉटगन 650 कस्टम बाइक को दिखाया था। यह कैलिबर रॉयल कस्टम बाइक से इंस्पायर्ड थी। शॉटगन 650 के रफ क्राफ्ट्स वर्जन को बाद में मोटोवर्स 2025 में भी दिखाया गया था। रॉयल एनफील्ड ने कहा था कि यह कस्टम बाइक एक लिमिटेड एडिशन मॉडल के तौर पर पेश की जाएगी, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 100 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। अब शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो गए हैं। भारत में शौकीनों के लिए सिर्फ 25 यूनिट्स ही मिलेंगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450X
₹ 1.55 - 1.9 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,200/ माह
अपनी EMI जानें
Hero Splendor Plus XTEC
₹ 91,952 - 95,315
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें

बुकिंग करने की प्रोसेस

>> अभी दुनियाभर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसे रॉयल एनफील्ड के ऑफिशियल ऐप या उनकी वेबसाइट पर किया जा सकता है। भारत में खरीदारों के पास रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 30 जुलाई तक का समय है। भारत में ड्रॉप सेल 30 जुलाई, 2026 को सुबह 7 बजे शुरू होगी। सिर्फ वही यूजर्स सेल में हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

₹ 3.94 - 5.75 लाख

EMI केवल5,200/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Continental GT 650

Royal Enfield Continental GT 650

₹ 3.53 - 3.82 लाख

EMI केवल4,700/ माह
अपनी EMI जानें
Moto Morini SEIEMMEZZO

Moto Morini SEIEMMEZZO

₹ 4.29 - 4.82 लाख

EMI केवल5,700/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Bear 650

Royal Enfield Bear 650

₹ 3.39 - 3.59 लाख

EMI केवल4,500/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Classic 650

Royal Enfield Classic 650

₹ 3.61 - 3.75 लाख

EMI केवल4,800/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Interceptor 650

Royal Enfield Interceptor 650

₹ 3.15 - 3.63 लाख

EMI केवल4,200/ माह
अपनी EMI जानें

>> सिलेक्ट किए गए यूजर्स को कन्फर्मेशन ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी। अगले स्टेप में यूजर्स को बुकिंग अमाउंट जमा करने के लिए 48 घंटों के अंदर चुने हुए डीलरशिप पर जाना होगा। दूसरे ग्लोबल मार्केट में ड्रॉप सेल 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच अलग-अलग समय पर होगी। शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन की कीमत 5.75 लाख रुपए है। इसकी तुलना में स्टैंडर्ड मॉडल 4.01 लाख रुपए से 4.16 लाख रुपये की कीमत रेंज में उपलब्ध है।

शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन का डिजाइन
दुनिया भर में सिर्फ 100 और भारत में केवल 25 यूनिट्स उपलब्ध होने के कारण, शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन को असल में एक कलेक्टर एडिशन के तौर पर पेश किया गया है। इस स्पेशल एडिशन में कई खास फीचर्स हैं, जो बाइक के क्लासिक अंदाज को और बेहतर बनाते हैं। इसकी एक खास खूबी है गोल्ड-लीफ स्ट्राइपिंग, जो फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर फेंडर पर देखी जा सकती है। इससे इस मोटरसाइकिल का लुक काफी बेहतरीन दिखता है।

हर मोटरसाइकिल पर उसका नंबर होगा
ब्लैक और गोल्ड धारियों का कॉम्बिनेशन एक शानदार कंट्रास्ट बनाता है। गोल्ड-लीफ स्ट्राइपिंग के साथ हल्के ग्रे कलर की धारियां भी दी गई हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। फ्यूल टैंक पर, इस फैक्ट्री कस्टम बाइक में रफ क्राफ्ट्स के साथ मिलकर बनाया गया कास्ट ब्रास का बैज लगा है। फ्यूल टैंक पर, सभी 100 स्पेशल एडिशन बाइक्स में से हर एक को 1 से 100 के बीच एक यूनिक नंबर दिया गया है। यानी अगर आपकी बाइक 25वें नंबर की ही तब उस पर 25/100 लिखा होगा।

विंस्टन येह का साइन भी मिलेंगे
शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन में ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टेल्थ ब्लैक का खास कलर थीम इस्तेमाल किया गया है। अन्य खासियतों में ब्लैक बार-एंड मिरर्स, प्रीमियम क्विल्टेड लेदर सीट, कंट्रास्ट कट एलॉय व्हील्स और सुनहरे फिनिश वाले इनर फॉर्क ट्यूब्स शामिल हैं। ज्यादातर अन्य फीचर्स और इक्विपमेंट काफी हद तक स्टैंडर्ड शॉटगन 650 जैसे ही हैं। ओनर्स को इस स्पेशल एडिशन बाइक वाला एक खास पोस्टर भी मिलेगा। इस पोस्टर पर रफ क्राफ्ट्स के फाउंडर विंस्टन येह के हाथ से किए गए साइन होंगे।

इन 4 देशों में भी 25-25 यूनिट बिकेंगी
शॉटगन 650 रफ क्राफ्ट्स एडिशन की बुकिंग सिर्फ उन शौकीनों के लिए उपलब्ध होगी जो 'ड्रॉप' सेल के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराएंगे। यह कस्टम-बिल्ड मॉडल आम रिटेल प्रोसेस के जरिए उपलब्ध नहीं होगा। दुनियाभर में बिक्री के लिए सिर्फ 100 यूनिट्स हैं। भारत को 25 यूनिट्स मिली हैं। इतनी ही यूनिट्स USA, यूरोप और एशिया पैसिफिक में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़दूसरों से दिखना चाहते हैं अलग, तो रॉयल एनफील्ड का ये मॉडल खरीदें