31 दिन में 1.13 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी रॉयल एनफील्ड, विदेशी ग्राहक भी हुए मोटरसाइकिल के फैन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,14,204 यूनिट तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,02,876 यूनिट थीं। साल-दर-साल आधार पर 11.01% की ग्रोथ है। कंपनी को एक्सोपर्ट में भी साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली है। रॉयल एनफील्ड ने अगस्त के दौरान विदेशों में 12,275 मोटरसाइकिलें।

Royal Enfield Sales Cross 1.13 Lakh In August 2026
1.13 लाख मोटरसाइकिल बेच रॉयल एनफील्ड ने दिखाया दम
Royal Enfield Constellation
केवल
4,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

देसी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड का दबदबा हर महीने बढ़ता जा रहा है। कंपनी ने अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में शानदार सेल्स ग्रोथ दर्ज की। तो दूसरी तरफ, एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने 1,26,479 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 में बेची गई 1,14,002 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10.94% की वृद्धि दर्ज करती है। वहीं, जुलाई 2026 में 1,18,232 यूनिट की तुलना में 6.98% की वृद्धि हुई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें

अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,14,204 यूनिट तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,02,876 यूनिट थीं। साल-दर-साल आधार पर 11.01% की ग्रोथ है। कंपनी को एक्सोपर्ट में भी साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली है। रॉयल एनफील्ड ने अगस्त के दौरान विदेशों में 12,275 मोटरसाइकिलें भेजीं, जो अगस्त 2025 में 11,126 यूनिट से 10.33% अधिक है। हालांकि, जुलाई में भेजी गई 12,915 यूनिट से एक्सपोर्ट में 4.96% मासिक गिरावट आई।

फ्लाइंग फ्ली EV की सेल्स शुरू

रॉयल एनफील्ड के अगस्त बिक्री डेटा में सबसे अहम बदलाव यह है कि कंपनी अपनी छोटी मोटरसाइकिलों को कैसे कैटेगराइज करती है। रॉयल एनफील्ड ने अब इस सेगमेंट को 350cc तक इंजन कैपेसिटी वाले मॉडल और इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में लिस्टेड किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के फ्लाइंग फ्ली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बिजनेस की बिक्री अब इसकी हाई-वॉल्यूम सब-350cc मोटरसाइकिलों के साथ शामिल है।

350cc कैटेगरी के तहत अगस्त 2026 में 1,13,143 यूनिट दर्ज की गईं, जो पिछले साल अगस्त में 98,631 यूनिट से 14.71% अधिक है। रॉयल एनफील्ड की कुल मासिक बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 89.46% थी। जुलाई 2026 की तुलना में जब कैगेगरी 1,05,048 यूनिट थी। इसके वॉल्यूम में 7.71% की ग्रोथ हुई।

इस बीच, रॉयल एनफील्ड की 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की बिक्री 13,336 यूनिट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 में 15,371 यूनिट से 13.24% कम था। हालांकि, जुलाई की 13,184 यूनिट की तुलना में बिक्री में 1.15% का मामूली सुधार हुआ। चूंकि फ्लाइंग फ्ली वॉल्यूम को सब-350cc कैटेगरी के साथ जोड़ दिया गया है, इसलिए डेटा से यह पता नहीं चलता है कि कितनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें अलग से बेची गईं।

FY27 में बिक्री 5.75 लाख यूनिट के पार
रॉयल एनफील्ड का साल-दर-साल (YoY) का प्रदर्शन पिछले साल से काफी आगे बना हुआ है। अप्रैल और अगस्त 2026 के बीच कंपनी ने 5,75,138 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 4,67,575 यूनिट था। यह 23% की वृद्धि है। घरेलू बिक्री 27.65% की तेजी से बढ़कर 4,07,909 से 5,20,695 यूनिट हो गई। 350cc तक और EV कैटेगरी ने 5,12,817 यूनिट का योगदान दिया, जो सालाना आधार पर 27.52% की ग्रोथ है और कुल वॉल्यूम का 89.16% है। इसके विपरीत, 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की बिक्री 4.77% घटकर 62,321 यूनिट रह गई।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़31 दिन में 1.13 लाख मोटरसाइकिल बेच रॉयल एनफील्ड ने दिखाया दम