Hindi Newsऑटो न्यूज़Royal Enfield Records Highest Ever Festive Sales, Nearly 2.50 Lakh Units, check all details
आंख बंदकर इस कंपनी के टू-व्हीलर पर टूटे लोग, सिर्फ 60 दिन में 2.49 लाख बाइक सेल; देखते-देखते टूटे पुराने रिकॉर्ड

आंख बंदकर इस कंपनी के टू-व्हीलर पर टूटे लोग, सिर्फ 60 दिन में 2.49 लाख बाइक सेल; देखते-देखते टूटे पुराने रिकॉर्ड

संक्षेप:

रॉयल एनफील्ड रिकॉर्डतोड़ बिक्री हासिल की है। कंपनी ने सिर्फ दो महीने में 2.49 लाख बाइक्स सेल की हैं। ये कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा त्योहारी सीजन रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sun, 2 Nov 2025 01:15 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने इस त्योहारी सीजन में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने सितंबर और अक्टूबर 2025 में मिलाकर कुल 2,49,279 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है, जो अब तक का सबसे ऊंचा दो महीने का सेल्स रिकॉर्ड है। यह पिछले साल की तुलना में 26% की जबरदस्त बढ़त है, जिससे साफ है कि देश में फिर से एनफील्ड का बुखार चढ़ चुका है। सिर्फ अक्टूबर 2025 में ही रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने 1,24,951 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में खड़ी रह गई ये कार, अक्टूबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

अक्टूबर में 1.25 लाख बाइक बिकीं

अक्टूबर में कंपनी की 1.25 लाख बाइक्स बिकीं। इनमें से 1,16,844 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 8,107 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं। कंपनी के शोरूम पर इस बार त्योहारी भीड़ रिकॉर्ड लेवल पर रही। कई डीलरों ने बताया कि पिछले कई सालों में इतनी मजबूत डिमांड पहली बार देखने को मिली।

फाइनेंशियल ईयर में 7.16 लाख यूनिट्स की बिक्री

FY2026 (अप्रैल से अब तक) में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने कुल 7,16,854 मोटरसाइकिलें बेची हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 27% की ग्रोथ दर्शाता है। कंपनी की ये सफलता उसके पॉपुलर मॉडलों हंटर 350 (Hunter 350), मेट्योर 350 (Meteor 350), क्लासिक 350 (Classic 350) और बुलेट 350 (Bullet 350) की शानदार डिमांड से संभव हुई है। इसके अलावा GST 2.0 रिफॉर्म्स के चलते हुई कीमतों में थोड़ी कटौती ने भी बिक्री को और बढ़ावा दिया।

ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में खड़ी रह गई ये कार, अक्टूबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

एक्सपोर्ट में मामूली गिरावट

भले ही एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की पकड़ और मजबूत हुई है। कंपनी ने कहा कि देशभर के डीलर नेटवर्क से मिले बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने इस त्योहार को ऐतिहासिक बना दिया।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।