तमिलनाडु के बाद अब इस राज्य में खुलेगा Royal Enfield का नया प्लांट, जानिए क्या है प्लानिंग
दिग्गज देसी बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अब तमिलनाडु से बाहर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास 'ताडा' (Tada) में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है।

रॉयल एनफील्ड अब तमिलनाडु से बाहर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास 'ताडा' (Tada) में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। इस नए प्लांट में रॉयल एनफील्ड की मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'फ्लाइंग फ्ली' (Flying Flea) का प्रोडक्शन हो सकता है। फिलहाल कंपनी की सारी गाड़ियां चेन्नई के पास वाले प्लांटों में बनती हैं। वैसे भी रॉयल एनफील्ड ने लगातार दूसरे साल 10 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें बेचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।
क्या है कंपनी का टारगेट
घरेलू मार्केट में रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी रेंज वाली मोटरसाइकिलों का जलवा पहले की तरह ही कायम है। इसके साथ ही विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट और बड़ी कैपिसिटी वाली मोटरसाइकिलों की डिमांड ने प्रोडक्शन लाइन्स पर दबाव काफी बढ़ा दिया है। इस दबाव को कम करने और मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी को 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2028 तक करीब 20 लाख यूनिट करना चाहती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Himalayan Electric
₹ 7 - 8 लाख
Royal Enfield Flying Flea S6
₹ 2.3 - 3.9 लाख
Royal Enfield Flying Flea C6
₹ 2.79 लाख
Suzuki Burgman Electric
₹ 1.2 लाख से शुरू
Hero Electric AE-75
₹ 80,000 से शुरू
Revolt Motors Revolt RV Cafe Racer
₹ 1.48 लाख से शुरू
सबसे पहले EV पर काम शुरू
दूसरे राज्यों में पैर पसारने के बावजूद रॉयल एनफील्ड का कहना है कि तमिलनाडु ही उसके कामकाज का मुख्य केंद्र बना रहेगा। चेन्नई और उसके आस-पास ओरागडम, वल्लम वडागल, तिरुवोट्टियूर और चेय्यार में मौजूद फैक्ट्रियां पहले की तरह ही कंपनी के लिए सबसे जरूरी बनी रहेंगी। वहां कंपनी को पहले से तैयार सप्लायर्स का एक मजबूत नेटवर्क और कुशल कारीगर आसानी से मिल जाते हैं। आंध्र प्रदेश के नए प्लांट में सबसे पहले इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
इन बाइक्स की भी एंट्री
इलेक्ट्रिक के साथ-साथ पेट्रोल से चलने वाली ICE सेगमेंट में भी कंपनी कई नए धमाके करने वाली है। आने वाले समय में बुलेट 650, हिमालयन 750 और 450 सीसी आर्किटेक्चर पर आधारित एक नई स्क्रैम्बलर बाइक सड़कों पर दिखाई दे सकती है। इसके अलावा, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के अपडेटेड वर्जन और 350 सीसी रेंज में कुछ और नई मोटरसाइकिलें लाने की तैयारी चल रही है।
कंपनी का भारी-भरकम निवेश
इन सब नए प्रोडक्ट्स और प्लांट के विस्तार के लिए कंपनी वित्त वर्ष 2027 में करीब 2,200 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है। खास बात यह है कि ट्रायम्फ और हार्ले डेविडसन जैसी बड़ी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच, रॉयल एनफील्ड अपनी मजबूत कमाई के दम पर इस पूरे खर्च का इंतजाम खुद अपने अंदरूनी फंड से कर रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


