रॉयल एनफील्ड के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये बाइक; बुलेट समेत 8 मॉडल छूटे पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री में Royal Enfield Classic 350 ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

रॉयल एनफील्ड के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये बाइक; बुलेट समेत 8 मॉडल छूटे पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1

रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने कुल 37,144 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 12.17 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 33,115 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

23% बढ़ गई हंटर 350 की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 8.10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23,767 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रही। हंटर 350 ने इस दौरान 23.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,881 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड मिटियोर 350 रही। मिटियोर 350 ने इस दौरान 20.07 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,701 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

पांचवें नंबर पर रही रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन रही। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन ने इस दौरान 17.55 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,744 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही। रॉयल एनफील्ड हिमालयन ने इस दौरान 40.29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,284 यूनिट मोटरसाइकिल के बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला रही। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला ने इस दौरान 129.36 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,906 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

ओवरऑल 14% बढ़ गई रॉयल एनफील्ड की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर रही। रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर ने इस दौरान 24.46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 806 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड शॉटगन रही। रॉयल एनफील्ड शॉटगन ने इस दौरान 22.77 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 173 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। अगर इस दौरान ओवरऑल बिक्री की बात करें तो रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को कुल 1,00,406 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की बिक्री 14.03 पर्सेंट बढ़ गई।

(फोटो क्रेडिट- Google Gemini)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।