रॉयल एनफील्ड की इस बाइक का पूरा देश दीवाना, बिक्री में फिर बनी नंबर-1; जून में 40,660 लोगों ने खरीदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो Royal Enfield Classic 350 ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

royal enfield classic 350 becomes best selling royal enfield model-wise sales june 2026 classic 350 bullet hunter himalayancycle march 2024 in 300–500cc segment
रॉयल एनफील्ड मॉडल-वाइज बिक्री जून 2026
Royal Enfield Shotgun 350
केवल
3,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने कुल 40,660 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 39 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 29,172 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
पात्रता जांचें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450X
₹ 1.55 - 1.9 लाख
EMI केवल2,100/ माह
पात्रता जांचें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,900/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,200/ माह
पात्रता जांचें
Hero Splendor Plus XTEC
₹ 91,952 - 95,315
EMI केवल1,300/ माह
पात्रता जांचें

हंटर की बिक्री भी 24% बढ़ी

बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 54 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,488 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रही। हंटर 350 ने इस दौरान 24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,289 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड मिटियोर 350 रही। मिटियोर 350 ने इस दौरान 45 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 10,941 यूनिट बाइक बेची।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Shotgun 350

Royal Enfield Shotgun 350

₹ 2.2 लाख से शुरू

EMI केवल2,900/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.7 लाख

EMI केवल1,900/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.87 - 2.24 लाख

EMI केवल2,500/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.64 - 2.08 लाख

EMI केवल2,200/ माह
पात्रता जांचें
EMI केवल2,700/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

₹ 4.01 - 5.75 लाख

EMI केवल5,300/ माह
पात्रता जांचें

35% बढ़ गई गुरिल्ला बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन रही। इस बाइक ने जून, 2026 में 23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,238 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही। हिमालयन ने इस दौरान 39 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,240 यूनिट मोटरसाइकिल बेची। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 रही। गुरिल्ला 450 ने इस दौरान 35 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 944 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

शॉटगन की बिक्री में आई गिरावट

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर रही। सुपर मिटियोर ने इस दौरान सालाना आधार पर 90 पर्सेंट की भारी गिरावट के साथ कुल 98 यूनिट बाइक की बिक्री की। इसके अलावा, लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड शॉटगन रही। रॉयल एनफील्ड शॉटगन ने इस दौरान 86 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 32 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। कंपनी के इन महंगे क्रूजर मॉडल्स की मांग पिछले साल के मुकाबले इस महीने काफी कम देखने को मिली है।

ओवरऑल 33% बढ़ी बिक्री

अगर इस दौरान ओवरऑल बिक्री की बात करें तो रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को जून 2026 में कुल 1,02,930 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की कुल घरेलू बिक्री में 33 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 76,957 यूनिट थी। इस सेल्स रिपोर्ट से साफ है कि मार्केट में नए स्टाइलिश मॉडल्स के आने के बाद भी क्लासिक और बुलेट का जलवा पहले की तरह ही बरकरार है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।