
रॉयल एनफील्ड Meteor 350 का नया स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत ₹2.18 लाख; जानिए बाइक की खासियत
रॉयल एनफील्ड ने गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट में अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 का एक नया स्पेशल एडिशन “Sundowner Orange” लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.18 लाख रुपये रखी है।
रॉयल एनफील्ड ने गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट में अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 का एक नया स्पेशल एडिशन “Sundowner Orange” लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.18 लाख रुपये रखी है। कीमत के मामले में यह स्टैंडर्ड मॉडल से 27,649 रुपये ज्यादा महंगी है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी बुकिंग 22 नवंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं लॉन्च हुई बाइक की खासियत के बारे में विस्तार से।





डिजाइन में मिला प्रीमियम टच
नई Meteor 350 Sundowner Orange की सबसे बड़ी खासियत इसकी यूनिक पेंट स्कीम और टूरिंग-रेडी लुक है। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में फायरबॉल ऑरेंज, फायरबॉल ग्रे, स्टेलर मैट ग्रे, स्टेलर मरीन ब्लू, ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा रेड और सुपरनोवा ब्लैक जैसे कई कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, स्पेशल एडिशन को इस एक्सक्लूसिव रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड टूरिंग सीट, फ्लाईस्क्रीन, पैसेंजर बैकरेस्ट और Tripper Navigation Pod जैसे फीचर पहले से लगे मिलते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Goan Classic 350
₹ 2.35 - 2.38 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jawa 42 Bobber
₹ 1.93 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 85,564 - 94,069

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू हैं बाइक के फीचर्स
बाइक को और प्रीमियम बनाने के लिए इसमें अल्यूमीनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच, एडजस्टेबल लीवर्स, LED हेडलैम्प और USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। यानी यह मॉडल उन राइडर्स के लिए खास है जो क्रूजर बाइकिंग का असली मजा ट्रैवल फीचर्स के साथ लेना चाहते हैं।
पावरट्रेन में नहीं हुआ कोई बदलाव
बात करें परफॉर्मेंस की तो इस स्पेशल एडिशन में वही पुराना 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। बाइक का इंजन 20.2bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
(फोटो क्रेडिट- एनडीटीवी ऑटो)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




