Royal Enfield फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, लॉन्च हुई Bullet 650, गजब है बाइक का लुक

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 लॉन्च हो गई है। इस नई बाइक में 647.95 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है, जो एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसका रोड प्रेजेंस काफी जबर्दस्त है।

Royal Enfield फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, लॉन्च हुई Bullet 650, गजब है बाइक का लुक
EMI केवल5,031/ माह

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने ने अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। इसका नाम Bullet 650 है। इस बाइक का रॉयल एनफील्ड के फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.65 लाख रुपये रखी है। यह मोटरसाइकिल अब इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650, बियर 650 और सुपर मीटियोर जैसी दमदार बाइक्स की रेंज में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं इस नई बुलेट में क्या कुछ है खास।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Revolt Motors RV400
₹ 1.4 लाख से शुरू
EMI केवल1,831/ माह
पात्रता जांचें
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,504/ माह
पात्रता जांचें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,027/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450X
₹ 1.5 - 1.8 लाख
EMI केवल1,961/ माह
पात्रता जांचें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,831/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,103/ माह
पात्रता जांचें

बुलेट 350 और क्लासिक 650 ट्विन से इंस्पायर्ड लुक

डिजाइन और लुक के मामले में नई बुलेट 650 काफी हद तक बुलेट 350 और क्लासिक 650 ट्विन से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में कंपनी का सिग्नेचर क्रोम हेडलाइट, मस्कुलर हुड और रियर में क्लासिक टेललाइट दी गई है, जो इसे एक बेहतरीन रेट्रो लुक देते हैं। इसके अलावा फ्यूल टैंक पर रॉयल एनफील्ड का आइकॉनिक मैटेलिक बैज और हाथों से पेंट की गई ट्रेडिशनल गोल्ड पिनस्ट्राइप्स दी गई हैं, जो बुलेट की असली पहचान हैं। हालांकि, क्लासिक 650 के मुकाबले इसके फेंडर्स को थोड़ा अधिक स्क्वेयर डिजाइन दिया गया है। इससे इसका रोड प्रेजेंस काफी जबर्दस्त हो जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Bullet 650

Royal Enfield Bullet 650

₹ 3.65 लाख

EMI केवल4,772/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Classic 650

Royal Enfield Classic 650

₹ 3.61 - 3.75 लाख

EMI केवल4,720/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Interceptor 650

Royal Enfield Interceptor 650

₹ 3.15 - 3.63 लाख

EMI केवल4,119/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Super Meteor 650

Royal Enfield Super Meteor 650

₹ 3.99 - 4.32 लाख

EMI केवल5,217/ माह
पात्रता जांचें
Harley-Davidson X440 T

Harley-Davidson X440 T

₹ 2.79 लाख

EMI केवल3,648/ माह
पात्रता जांचें
BSA Gold Star 650

BSA Gold Star 650

₹ 3.1 - 3.45 लाख

EMI केवल4,053/ माह
पात्रता जांचें

बेहद प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स

बदलावों और कंफर्ट की बात करें तो इस नई मोटरसाइकिल के एर्गोनॉमिक्स को बेहद प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल बनाया गया है। क्लासिक 650 की स्प्लिट-सीट सेटअप से अलग बुलेट 650 में एक सिंगल-पीस 'बेंच सीट' दी गई है, जो पीछे के सस्पेंशन फ्रेम से जुड़ी है। यह ट्रेडिशनल सीट लंबी दूरी के सफर में पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए बेहद आरामदायक साबित होगी। वहीं, राइडर के आराम के लिए इसमें क्लासिक 650 की तरह ही एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले शामिल है।

जबर्दस्त पावर और 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स

रॉयल एनफील्ड अपनी इस नई बाइक में 647.95 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन ऑफर कर रहा है, जो एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस दमदार पावरट्रेन के साथ बुलेट 650 अब तक की सबसे पावरफुल बुलेट बन गई है, जो हाईवे पर लंबा सफर तय करने वाले क्रूजर और टूरिंग लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी।

14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

सड़क पर बेहतर पकड़ और मजबूती के लिए बुलेट 650 को स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में 43 मिमी के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के क्लासिक लुक को बनाए रखने के लिए इसमें 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर स्पोक वील कॉम्बिनेशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस (ABS) के साथ फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 300 मिमी के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 243 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक की सीट हाइट 800 मिमी है। इसमें आपको 14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलेगा, जो इसे लॉन्ग राइड के लिए बेहद जरूरी है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।