
रॉयल एनफील्ड लाई एयरबैग जैकेट, बाइक से गिरते पर 100 माइक्रो सेकेंड में भर जाएगी हवा; जानिए कीमत
पावरफुल इंजन वाली मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का एक तरफा दबदबा है। कंपनी इस सेगमेंट के अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री की तैयारी कर रही है। तो दूसरी तरफ, सेफ्टी एक्सेसरीज में भी इनोवेशन कर रही है।
पावरफुल इंजन वाली मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का एक तरफा दबदबा है। कंपनी इस सेगमेंट के अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री की तैयारी कर रही है। तो दूसरी तरफ, सेफ्टी एक्सेसरीज में भी इनोवेशन कर रही है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में अपने मोटोशॉप जोन में कई नए प्रोडक्ट जोड़े हैं, जिसमें टू-व्हीलर राइडर्स के लिए 35,000 रुपए की कीमत वाला बिल्कुल नया ‘एयरबैग वेस्ट’ भी शामिल है। यह वेस्ट सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर की तरह काम करता है, जो गिरने पर राइडर के चारों ओर हवा भर देता है।





इस वेस्ट में एक आसानी से बदलने वाला कार्ट्रिज भी है, जो स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,000 रुपए है। मोटरसाइकिल सेफ्टी वेस्ट राइडर की सुरक्षा के लिए खास तौर पर मददगार है, क्योंकि यह आम लोगों के लिए किफायती कीमत पर CE-सर्टिफाइड गिरने से सुरक्षा देता है। कुल मिलाकर ये उन राइडर्स के लिए बेहतरीन सेफ्टी ऑप्शन बन सकता है जो लंबी-लंबी दूरी की राइड करते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 650
₹ 3.37 - 3.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एयरबैग वेस्ट में चारों ओर रिफ्लेक्टर और जरूरी बॉडी पार्ट्स की सुरक्षा के लिए एक एनाटॉमिक डिजाइन मिलता है। रॉयल एनफील्ड का दावा है कि इसमें लेवल 2 बैक प्रोटेक्शन के साथ-साथ आपके यूटिलिटीज के लिए वॉटर-रेसिस्टेंट पॉकेट हैं। रॉयल एनफील्ड के मुताबिक, वेस्ट का हवा भरने का समय सिर्फ 100 माइक्रो सेकेंड है। यह CE सर्टिफिकेशन के साथ आता है। बाइक बनाने वाली कंपनी एयरबैग पर 2 साल की वारंटी और कार्ट्रिज पर 10 साल की वारंटी देती है।
रॉयल एनफील्ड ने मोटोवर्स 2025 में इस वेस्ट को राइडिंग गियर के साथ कम्युनिकेशन टेक और स्केल-मॉडल कलेक्टेबल्स जैसे कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी पेश किए। कंपनी ने एक कॉमिक हेलमेट भी पेश किया, जो एक फुल-फेस मॉडल है जो ग्राफिक्स और अपनी पहचान पर ज्यादा जोर देता है। हेलमेट हाई-इम्पैक्ट मटीरियल का इस्तेमाल करके बनाया गया है और इसमें लंबी राइड के दौरान एयरफ्लो को बेहतर बनाने के लिए कई वेंट हैं। कंपनी ने मोटोवेव X2 भी दिखाया। ये उन राइडर्स के लिए एक नया अपडेटेड ब्लूटूथ कम्युनिकेशन सिस्टम है जो नेविगेशन और कॉल के लिए कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




