रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 लॉन्च, गीली सड़कों पर भी दम भरेगी; गूगल मैप्स का सपोर्ट दिया, जानिए कीमत
आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मोटरसाइकिल डिवीजन रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने 2026 गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया एपेक्स (APEX) वैरिएंट पेश करके अपनी मौजूदा लाइनअप में भी कुछ अपडेट्स किए।

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मोटरसाइकिल डिवीजन रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने 2026 गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया एपेक्स (APEX) वैरिएंट पेश करके अपनी मौजूदा लाइनअप में भी कुछ अपडेट्स किए।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.39 - 2.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440 T
₹ 2.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Speed T4
₹ 1.99 - 2.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yezdi Motorcycles Roadster
₹ 1.94 - 2.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric Roadster Pro
₹ 2 - 2.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
लॉन्च के साथ कंपनी ने इसकी बुकिंग भी तुरंत शुरू कर दी है। कंपनी इसकी बिक्री 31 मार्च से शुरू करेगी। कंपनी ने गुरिल्ला 450 एपेक्स जिसे एक ज्यादा स्पोर्टी और सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले रोडस्टर के तौर पर पेश किया गया है।
| रॉयल एनफील्ड 2026 गुरिल्ला 450 की कीमतें | |
|---|---|
| वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमतें |
| APEX | ₹2.49 लाख to ₹2.56 लाख |
| Dash | ₹2.49 लाख to ₹2.67 लाख |
| Flash | ₹2.72 लाख |
बाइक में 17-इंच के ST टायर लगे
इस मोटरसाइकिल में राइडिंग का एक नया पोस्चर, सड़कों के हिसाब से बने टायर और अपडेटेड राइड मोड्स दिए गए हैं। जिनका मकसद शहरी इलाकों में बाइक की हैंडलिंग और फुर्ती को बेहतर बनाना है। एपेक्स वैरिएंट में नए 17-इंच के व्रेडेस्टीन सेंटुरो (Vredestein Centuro) ST टायर, आगे की तरफ झुका हुआ राइडिंग पोस्चर (जिसमें हैंडलबार थोड़े नीचे रखे गए हैं), और स्टाइलिंग के कुछ नए एलिमेंट्स शामिल हैं।
गीली सड़कों पर बेहतर ग्रिप मिलेगी
अब इसमें नए कलर के ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं। जिसमें एपेक्स रेड, ब्लैक और ग्रीन शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 'राइड मोड रिटेंशन' फीचर भी जोड़ा है, जिससे राइडर्स आसानी से स्ट्रीट और स्पोर्ट मोड्स के बीच स्विच कर सकते हैं। मौजूदा डैश और फ्लैश वैरिएंट को भी अपग्रेड किया गया है। इनमें बेहतर सिएट (CEAT) टायर लगाए गए हैं, जो खासकर गीली सड़कों पर बेहतर ग्रिप देते हैं। इसके अलावा, डैश वैरिएंट में एक नया 'ट्वाइलाइट ब्लू' कलर का ऑप्सनभी जोड़ा गया है।
गूगल मैप्स का सपोर्ट दिया
पूरी रेंज में गुरिल्ला 450 में शेरपा (Sherpa) प्लेटफॉर्म वाला इंजन ही इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 40PS की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक स्टील के 'ट्विन-स्पार फ्रेम' पर बनी है, जिसका मकसद बाइक की स्थिरता और फुर्ती के बीच सही बैलेंसिंग बनाना है। सभी वैरिएंट में 4-इंच की TFT 'ट्रिपर डैश' डिस्प्ले दी गई है, जिसमें Google Maps से चलने वाला नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा मौजूद है।
रॉयल एनफील्ड ने बताया कि इस अपडेटेड लाइनअप का मकसद मोटरसाइकिल की 'स्ट्रीट-फोकस्ड' अपील को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाना है। साथ ही, यह राइडर्स को राइडिंग पोस्चर के मामले में ज्यादा ऑप्शन देता है, वे चाहें तो सीधे बैठकर (अपराइट एर्गोनॉमिक्स) मोटरसाइकिल चला सकते हैं, या फिर ज्यादा स्पोर्टी और मोड़ों पर बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले सेटअप को चुन सकते हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


