
अगले 2 साल में रॉयल एनफील्ड भारतीय मार्केट में ला रही ये 6 धांसू मोटरसाइकिल, इनमें इलेक्ट्रिक बाइक भी शामिल
रॉयल एनफील्ड अगले दो साल में अपनी लाइनअप में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक से लेकर 750cc तक कई नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर चुकी है। जबकि कई बाइक्स की सड़क पर टेस्टिंग भी चल रही है।
रॉयल एनफील्ड अगले दो साल में अपनी लाइनअप में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक से लेकर 750cc तक कई नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर चुकी है। जबकि कई बाइक्स की सड़क पर टेस्टिंग भी चल रही है। बता दें कि EICMA 2025 में पेश किए गए प्रोटोटाइप के बाद 2026 और 2027 रॉयल एनफील्ड के लिए सबसे व्यस्त लॉन्च सीजन साबित होंगे। आने वाले मॉडलों में Flying Flea इलेक्ट्रिक रेंज, नई Continental GT 750 सीरीज, Interceptor 750 और मोस्ट-अवेटेड Himalayan 750 शामिल हैं जो कंपनी के पोर्टफोलियो को पूरी तरह बदल देंगे।






Royal Enfield Flying Flea C6 (Electric)
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 की बिक्री 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। यह कंपनी की EV कैटेगरी में एंट्री है जिसका दावा किया जा रहा है कि यह एक बार चार्ज में करीब 100 से 150 km की रेंज देगी। परफॉर्मेंस के मामले में यह लगभग 300cc पेट्रोल बाइक जैसी ताकत देगी। रेट्रो लुक, गर्डर फोर्क, 19-इंच अलॉय व्हील और बेल्ट-ड्राइव सिस्टम इसे काफी यूनिक बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BattRE Electric Mobility ONE
₹ 74,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BattRE Electric Mobility LoEV
₹ 59,900

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Continental GT 750 & Interceptor 750
बता दें कि EICMA 2025 में टेस्ट प्रोटोटाइप के रूप में दिखाए गए इन दोनों मॉडलों में कंपनी का बिल्कुल नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह मौजूदा 648cc से ज्यादा ताकतवर होगा और 55 से 60 bhp तक पावर दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बाइक्स की लॉन्चिंग 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में हो सकती है।
Royal Enfield Himalayan 750
एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए RE Himalayan 750 बड़ा धमाका होगी। इसे भी EICMA 2025 में डेवलपमेंट प्रोटोटाइप के तौर पर दिखाया गया। नया 750cc एयर/ऑयल कूल्ड ट्विन इंजन इसमें दिया जाएगा। लॉन्च 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में संभावित है। जबकि इसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
Royal Enfield Flying Flea S6 (Electric)
कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea S6 है जिसे EICMA 2025 में पेश किया गया। स्क्रैम्बलर-स्टाइल यह ई-बाइक 2026 के अंत तक बाजार में आ सकती है। इसमें USD फोर्क, 19/18-इंच स्पोक व्हील, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन और ब्लॉक पैटर्न टायर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें चेन ड्राइव दी गई है जो C6 से अलग है। इसकी कीमत लगभग 2.3 लाख रुपये हो सकती है।
Royal Enfield Bullet 650
कंपनी अपनी 650cc लाइनअप को और बढ़ा रही है। इनमें Bullet 650 सबसे ज्यादा चर्चा में है। क्लासिक बुलेट लुक के साथ इसमें 648cc ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा जो लगभग 47bhp की पावर देता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




