Hindi Newsऑटो न्यूज़Royal Enfield Himalayan Mana Black launched at Rs 3.37 lakh
रॉयल एनफील्ड ने उठाया हिमालयन माना ब्लैक की कीमत से पर्दा, खरीदने के लिए इतने रुपए लगेंगे

रॉयल एनफील्ड ने उठाया हिमालयन माना ब्लैक की कीमत से पर्दा, खरीदने के लिए इतने रुपए लगेंगे

संक्षेप:

यह नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन दुनिया के सबसे ऊंचे और मुश्किल रास्तों में से एक माना पास से इंस्पायर्ड है। हिमालयन माना ब्लैक में डीप स्टेल्थ ब्लैक फिनिश है जो काफी आकर्षक लगती है। इसका इंजन, USD फोर्क और ट्यूबलेस, वायर-स्पोक रिम भी ब्लैक फिनिश में हैं।

Nov 21, 2025 06:39 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल हिमालयन का नया माना ब्लैक कलर लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.37 लाख रुपए तय की गई है। कीमत की घोषणा गोवा में मोटोवर्स 2025 में की गई, जो आज से शुरू हुआ। यह नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन दुनिया के सबसे ऊंचे और मुश्किल रास्तों में से एक माना पास से इंस्पायर्ड है। हिमालयन माना ब्लैक में डीप स्टेल्थ ब्लैक फिनिश है जो काफी आकर्षक लगती है। इसका इंजन, USD फोर्क और ट्यूबलेस, वायर-स्पोक रिम भी ब्लैक फिनिश में हैं। बाइक में ब्लैक रैली हैंड गार्ड, एक रैली और एक हाई-माउंट रैली मडगार्ड भी हैं। बता दें कि कंपनी ने इसी महीने पेश किया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

माना ब्लैक वैरिएंट में रैली से इंस्पायर्ड रियर प्रोफाइल और एक लंबी और सपाट सीट दी गई है, जो मुश्किल रास्तों पर बेहतर कंट्रोल देती है। इसमें एल्युमीनियम ब्रेस के साथ फुल-लेंथ ब्लैक नकल गार्ड्स और एक नया लाइसेंस प्लेट होल्डर भी मिलता है। एक महत्वपूर्ण अंतर इसकी सीट की ऊंचाई में है। रैली वर्जन की सीट की ऊंचाई 825mm है। खास बात ये है कि इसका कर्ब वेट 195 किलोग्राम है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से 1 किलोग्राम हल्का है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
ये भी पढ़ें:भारत में हाथों-हाथ बिक ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब इस देश के लोगों पर चलाएगा जादू

इस मोटरसाइकिल में 452cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 40bhp और 40Nm बनाता है। यह सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाकी फीचर्स, जैसे TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ABS, पावर मोड्स जैसे फीचर्स हिमालयन लाइन अप की बाकी बाइक्स जैसे ही हैं। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए, बुलेट 650 को फ्रंट में 120 मिमी ट्रैवल के साथ शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 112mm ट्रैवल के साथ ट्विन शॉक सस्पेंशन से लैस किया गया है। बुकिंग अब शुरू हो गई हैं और रॉयल एनफील्ड हिमालयन माना ब्लैक की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने वाली है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।