सात समंदर पार दिखा रॉयल एनफील्ड की इस बाइक का जलवा! विदेश में 53% बढ़ी बिक्री; बन गई नंबर-1
रॉयल एनफील्ड की दमदार एडवेंचर बाइक, 'हिमालयन 450' ने पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी का लोहा मनवा दिया है। इस बाइक ने भारत के बाहर ग्लोबल मार्केट में 53 पर्सेंट की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की है।

रॉयल एनफील्ड की दमदार एडवेंचर बाइक, 'हिमालयन 450' ने पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी का लोहा मनवा दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस बाइक ने भारत के बाहर ग्लोबल मार्केट में 53 पर्सेंट की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की है। यह इस सेगमेंट में एक नया रिकॉर्ड है। साल 2023 में जब इसे पहली बार उतारा गया था, तब इसकी शुरुआती बिक्री करीब 9,600 यूनिट्स थी। हालांकि, अब इसकी सालाना ग्लोबल सेल 38,000 यूनिट्स के पार निकल गई है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि नई हिमालयन अब मिड-साइज एडवेंचर सेगमेंट में दुनिया की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Adventure X
₹ 3.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Scrambler 400 XC
₹ 2.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Zontes 350T
₹ 2.75 - 2.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Zontes 350X
₹ 2.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है कामयाबी के पीछे की वजह
इस बड़ी कामयाबी के पीछे हिमालयन 450 का नया और ताकतवर 'शेरपा 450' इंजन है। यह रॉयल एनफील्ड का पहला लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 39.4bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो लंबी दूरी की यात्रा और पहाड़ों पर ऑफ-रोडिंग को बेहद आसान बना देता है। बाइक की परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसमें मिलने वाले हाई-टेक फीचर्स, जैसे कि इन-बिल्ट गूगल मैप नेविगेशन और राइड-बाय-वायर ने इसे उन राइडर्स की पहली पसंद बना दिया है।
ब्राजील में तो बिक्री में नंबर-1
अगर मार्केट की बात करें तो हिमालयन 450 भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपना दबदबा बनाए हुए है। एचटी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, ब्राजील जैसे देशों में तो यह अपने सेगमेंट की नंबर-1 बाइक बन गई है। कंपनी भी ग्राहकों का उत्साह बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसके नए वैरिएंट्स ला रही है। हाल ही में आया 'माना ब्लैक' (Mana Black) एडिशन। ऊंचे 'माना पास' से प्रेरित इस वर्जन में कंपनी ने रैली सीट और रैली साइड पैनल्स जैसे खास फीचर्स दिए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले और भी रफ-एंड-टफ लुक देते हैं।
इतनी है बाइक की कीमत
कीमत के मामले में भी रॉयल एनफील्ड ने काफी सही दांव खेला है। भारतीय मार्केट में हिमालयन 450 की एक्स-शोरूम कीमत 3.06 लाख रुपये से शुरू होकर 3.37 लाख रुपये तक जाती है। इस बजट और दमदार इंजन की वजह से इसने ग्लोबल मार्केट में बीएमडब्ल्यू और केटीएम जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। हिमालयन की इस सुपर-हिट पारी को देखते हुए अब रॉयल एनफील्ड इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड 'हिमालयन 650' और 'हिमालयन 750' जैसे और भी ताकतवर मॉडल्स लाने की तैयारी में है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


