रॉयल एनफील्ड ने ग्राहकों को दिया झटका! महंगी हो गई Guerrilla 450, देखें वैरिएंट्स वाइज नई प्राइस लिस्ट
रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने इस बाइक के अलग-अलग वैरिएंट्स के दाम 2,044 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने इस बाइक के अलग-अलग वैरिएंट्स के दाम 2,044 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा मोटरसाइकिल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसका इंजन, चेसिस और सभी फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे। जो ग्राहक इस बाइक को खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, उन्हें अब नया एक्स-शोरूम प्राइस चुकाना होगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और वैरिएंट-वाइज कीमतों के बारे में विस्तार से।
नहीं हुआ कोई मैकेनिकल बदलाव
कीमतों में बदलाव के अलावा बाइक में मैकेनिकल तौर पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में पहले की तरह ही 452cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलना जारी रहेगा। यह दमदार इंजन 39bhp की मैक्सिमम पावर और 40Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह मोटरसाइकिल स्टील ट्विन-स्पार फ्रेम पर बनी है। राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए इसके फ्रंट में इनवर्टेड फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.49 - 2.72 लाख
Harley-Davidson X440 T
₹ 2.84 लाख
Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख
Triumph Speed T4
₹ 2.09 लाख
Triumph Speed 400
₹ 2.4 लाख
Ola Electric Roadster Pro
₹ 2 - 2.5 लाख
फीचर्स भी हैं पहले जैसे ही दमदार
फीचर्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 के इक्विपमेंट लिस्ट में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इसमें पहले की तरह ही राउंड शेप वाला 5-इंच का टीएफटी (TFT) डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें राइडर्स को कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट भी मिलता है। यह एडवांस फीचर इस मोटरसाइकिल को डेली राइडिंग और सिटी यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल और सुविधाजनक बनाता है। इसके अलावा बाइक का कॉम्पैक्ट लुक और आधुनिक फीचर्स का कॉम्बो युवाओं को काफी पसंद आता है।
वैरिएंट्स के आधार पर बढ़ी कीमतें
कंपनी ने इस बाइक के कई वैरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है। वैरिएंट-वाइज दाम की बात करें तो ब्रेवा ब्लू में सबसे ज्यादा 2,044 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद शैडो ऐश वैरिएंट की कीमत 2,003 रुपये बढ़ गई है। वहीं, एपेक्स ग्रीन वैरिएंट के दाम 1,922 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा, एपेक्स रेड और ट्वाइलाइट ब्लू वैरिएंट्स की कीमत में 1,869 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ वैरिएंट्स जैसे एपेक्स ब्लैक, पिक्स ब्रॉन्ज और स्मोक सिल्वर की कीमतों में बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है।
वैरिएंट-वाइज नई प्राइस लिस्ट
प्राइस रिवीजन के बाद रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की नई और पुरानी एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:
Apex Red / Twilight Blue: पुरानी कीमत 2,49,194 से बढ़कर अब 2,51,063 रुपये हो गई है।
Apex Green: पुरानी कीमत 2,56,387 थी, जो अब बढ़कर 2,58,309 रुपये हो गई है।
Shadow Ash: पुरानी कीमत 2,67,116 से बढ़कर अब 2,69,119 रुपये हो गई है।
Brava Blue: पुरानी कीमत 2,72,479 थी, जो अब बढ़कर 2,74,523 रुपये हो गई है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


