रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, कल से टेस्ट ड्राइव; जानिए रेंज, कीमत
फ्लाइंग फ्ली नाम 1940 के दशक में इस्तेमाल होने वाली ओरिजिनल हल्की मोटरसाइकिल की याद दिलाता है। नई C6 भी उसी सोच को आगे बढ़ाती है। यह नियो-विंटेज डिजाइन को कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ती है और इसे डेली इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल के तौर पर पेश करती है।

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने नए EV सब-ब्रांड के तहत अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली C6 (फ्लाइंग फ्ली C6) को लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट भी कदम रख दिया है। इस ई-मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपए है। वहीं, 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' मॉडल के चलते इसकी कीमत 1.99 लाख रुपए है। इसकी बुकिंग और टेस्ट राइड 10 अप्रैल से बेंगलुरु के जयनगर में स्थित पहले डेडिकेटेड फ्लाइंग फ्ली शोरूम में शुरू होंगी। वहीं, डिलीवरी मई के आखिर तक शुरू हो सकती है।






फ्लाइंग फ्ली नाम 1940 के दशक में इस्तेमाल होने वाली ओरिजिनल हल्की मोटरसाइकिल की याद दिलाता है। नई C6 भी उसी सोच को आगे बढ़ाती है। यह नियो-विंटेज डिजाइन को कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ती है और इसे डेली इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल के तौर पर पेश करती है। C6 के मुख्य हिस्से में 3.91 kWh का लियॉन बैटरी पैक लगा है, जिसमें एयर-कूल्ड सेटअप दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BSA Gold Star 650
₹ 3.1 - 3.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Super Meteor 650
₹ 3.99 - 4.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 650
₹ 3.61 - 3.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRV 300
₹ 3.19 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.15 - 3.63 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फुल चार्ज पर 154Km की रेंज
इसे इस सेगमेंट में पहली बार इस्तेमाल की गई मैग्नीशियम एलॉय केसिंग में रखा गया है। यह यूनिट एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जुड़ी है, जो लगभग 20.6 hp की पावर और 60 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। पावर दो-स्टेज बेल्ट ड्राइव सिस्टम के जरिए पहुंचाई जाती है, जबकि मोटर को कंट्रोल यूनिट के साथ इंटीग्रेट किया गया है। फ्लाइंग फ्ली C6 की टॉप स्पीड 115 kmph तक पहुंच सकती है। यह सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी IDC रेंज 154 km है।
2.16 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी
ये बैटरी लगभग 2 घंटे 16 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकती है, जबकि 20 से 80% तक टॉप-अप होने में लगभग 65 मिनट लगते हैं। यह सिस्टम कई चार्जिंग मोड को सपोर्ट करता है, जिनमें रैपिड, स्टैंडर्ड और ट्रिकल चार्जिंग शामिल हैं। इसे ऑनबोर्ड चार्जर के साथ किसी भी यूनिवर्सल वॉल आउटलेट में प्लग किया जा सकता है।
वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
इसके फीचर्स की बात करें तो 3.5-इंच का कलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, USB-C चार्जिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग और एक इलेक्ट्रॉनिक हैंडलबार लॉक शामिल हैं। इसे स्टॉर्म ब्लैक और फ्ली ग्रीन कलर्स में खरीद पाएंगे। फ्लाइंग फ्ली C6 को अलग-अलग शहरों में अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। फ्यूचर में इस में कई अन्य वैरिएंट भी जोड़े जा सकते हैं।
19-इंच के ट्यूबलेस टायर्स दिए
हार्डवेयर की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में अपनी कैटेगरी का पहला अनोखा गर्डर लिंकेज फ्रंट सस्पेंशन है, जिसमें हाइड्रोलिक ट्विन सेटअप के साथ-साथ प्रीलोड एडजस्टमेंट वाली रियर मोनोशॉक यूनिट भी है। सस्पेंशन ट्रैवल आगे की तरफ 100 mm और पीछे की तरफ 110 mm है। इसमें दोनों तरफ 19-इंच के ट्यूबलेस टायर और काले अलॉय व्हील लगे हैं।
डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS
ब्रेकिंग के लिए 260 mm की फ्रंट डिस्क और 220 mm की रियर डिस्क दिया है। इनके साथ डुअल-चैनल ABS भी है। जिसमें तीन सेंसिटिविटी लेवल और स्विच करने लायक रियर ABS की सुविधा है। इसमें लीन-एंगल सेंसिटिव ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के अलावा, राइडिंग के दौरान या क्रैश होने की स्थिति में ज्यादा सेफ्टी के लिए टिप-ओवर अलर्ट सिस्टम और लोकेशन शेयरिंग फीचर भी दिया है।
207mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया
इस मोटरसाइकिल की लंबाई 2,089 mm, चौड़ाई 831 mm और ऊंचाई 1,122 mm है। इसकी सीट की ऊंचाई 823 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 207 mm है। इसका कर्ब वेट 124 kg है। ये 160 kg तक का वजन उठा सकती है। इसमें हल्के एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जिसमें कोई वेल्डिंग नहीं है, क्योंकि इसमें बोल्ट-ऑन पार्ट्स लगे हैं जिनसे इसे अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा कस्टमाइज किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


