बिना किसी कवर के सड़क पर दौड़ती दिखी रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक, डिलेट का हुआ खुलासा
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का इंतजार सभी को है। कई बार टेस्टिंग के दौरान की फोटोज भी सामने आ चुकी है। साथ ही, कंपनी भी इसे शोकेस कर चुकी है। अब लग रहा है कि ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब प्रोडक्शन के करीब आती दिख रही है।

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का इंतजार सभी को है। कई बार टेस्टिंग के दौरान की फोटोज भी सामने आ चुकी है। साथ ही, कंपनी भी इसे शोकेस कर चुकी है। अब लग रहा है कि ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब प्रोडक्शन के करीब आती दिख रही है। आने वाली फ्लाइंग फ्ली (FF C6) को अब चेन्नई में बिना किसी कवर के टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जिससे अब तक की सबसे साफ झलक मिलती है कि भारत के लिए ब्रांड की पहली EV क्या हो सकती है। साथ ही, ये नई झलक इस बात का इशारा है कि लॉन्च की तैयारियां एडवांस स्टेज में हैं।






FF C6 इलेक्ट्रिक क्रूजर को सबसे पहले पिछले साल EICMA में दिखाया गया था। इसके CY2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। पूरे भारत में कई प्रोटोटाइप की रोड टेस्टिंग हो रही है, लेकिन यह पहली बार है जब बाइक को पब्लिक ट्रैफिक में बिना कवर के देखा गया है। स्पाई शॉट ऑटोमोटिव शौकीन रेवंत ने शेयर किए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

HCD India NPS Cargo
₹ 80,850 - 1.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lohia Oma Star
₹ 51,750

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Odysse Electric Hawk
₹ 73,999 - 1.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली (FF C6)
पहली बार बिना कवर के टेस्ट म्यूल से यह कन्फर्म होता है कि प्रोडक्शन वर्जन पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट के बहुत करीब है। इसका डिजाइन साफ तौर पर ओरिजिनल वर्ल्ड वॉर II-एरा की फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है, जो अपनी इलेक्ट्रिक जर्नी में भी रॉयल एनफील्ड के हेरिटेज-ड्रिवन अप्रोच को बनाए रखता है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में दिखने वाली खास हाइलाइट्स में शामिल हैं। जैसे,
सर्कुलर हेडलैंप
गर्डर फ्रंट फोर्क्स
मिनिमल बॉडी पैनलिंग
बड़े एलॉय व्हील्स
खास एक्सपोज्ड फ्रेम स्ट्रक्चर
राइट तरफ बेल्ट-ड्राइव सेटअप
बैटरी पैक एरिया में खास रिब्ड डिटेलिंग है जो पहली बार कॉन्सेप्ट पर देखी गई थी। ओवरऑल सिल्हूट स्लिम और क्लीन रहता है, जो पुराने स्कूल के क्रूजर एस्थेटिक को बनाए रखता है।
खास बात यह है कि लेटेस्ट स्पाई शॉट में मोटरसाइकिल में एक मेन स्टैंड भी लगा हुआ है, जो पहले के टेस्ट म्यूल्स में साफ तौर पर दिखाई नहीं देता था। यह एडिशन डेली राइडर्स के लिए प्रैक्टिकल यूजेबिलिटी दिखाता है, खासकर पार्किंग की सुविधा और मेंटेनेंस के लिए इंडियन बायर्स के लिए एक छोटी, लेकिन जरूरी डिटेल है। राइडिंग पोस्चर सीधा और रिलैक्स्ड दिखता है, जो क्रूजर कैरेक्टर से मैच करता है। पिछली सीट कॉम्पैक्ट दिखती है और जैसा कि पहले देखा गया था। हो सकता है बाद में इसे हटाया जा सके।
परफॉर्मेंस और हार्डवेयर की उम्मीदें
रॉयल एनफील्ड ने ऑफिशियली स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए हैं, लेकिन उम्मीद है कि FF C6 250cc से 350cc पेट्रोल मोटरसाइकिल जितनी परफॉर्मेंस देगी। इसके सेटअप में ये बातें शामिल हो सकती हैं। जैसे,
मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर
बेल्ट ड्राइव सिस्टम
दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक
शायद डुअल-चैनल ABS
बैटरी पैक की कैपेसिटी लगभग 4 से 5 kWh होने की उम्मीद है, जो असल में 100 से 150 Km की रेंज दे सकती है। पहले की रिपोर्ट्स में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी होने की संभावना जताई गई थी, जो बेहतर सेफ्टी और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है। रॉयल एनफील्ड ने कॉन्सेप्ट वर्जन में एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी को भी हाइलाइट किया है। जैसे,
वजन कम करने के लिए मैग्नीशियम बैटरी केसिंग
एक्टिव थर्मल मैनेजमेंट
सेल-लेवल थर्मल मॉनिटरिंग
IP67-रेटेड बैटरी पैक
FF C6 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने की उम्मीद है। इसमें ये फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसे, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और कीलेस इग्निशन सिस्टम शामिल हो सकता है। ये मोटरसाइकिल चेन्नई में बिना किसी दिखावे के टेस्ट हो रही है और प्रोडक्शन के लिए तैयार दिख रही है। ऐसे में कंपनी आने वाले सप्ताह या शायद कुछ दिनों में इसका ऑफिशियल लॉन्च अनाउंसमेंट कर सकती है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


