Royal Enfield का भौकाल, बिक गईं 10 लाख से ज्यादा बाइक, इस 350 cc मॉडल का रहा दबदबा
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच जबर्दस्त सेल की है। इस दौरान कंपनी ने अपनी डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर 10.10 लाख मोटरसाइकिल सेल कीं। आइए जानते हैं डीटेल।

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच जबर्दस्त सेल हुई है। इस दौरान कंपनी ने अपनी डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर 10.10 लाख मोटरसाइकिल सेल कीं। यह 24 पर्सेंट का ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी की डोमेस्टिक सेल 9.03 लाख यूनिट और एक्सपोर्ट सेल 1.07 लाख यूनिट रही। रॉयल एनफील्ड को फाइनेंशियल ईयर 2026 में इंडियन मार्केट में 11 लाख यूनिट की रिकॉर्ड डिलिवरी और 1.25 लाख यूनिट के एक्सपोर्ट के साथ एंड होने की उम्मीद है। आइए डीटेल में जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड के कौन से मॉडल्स का परफॉर्मेंस कैसा रहा।






चार मॉडलों की 92 प्रतिशत हिस्सेदारी
कंपनी की बाजार में मजबूत पकड़ की वजह इसके 350cc वाले मॉडल हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच कंपनी की 10.07 लाख यूनिट्स की बिक्री में से 9.31 लाख यूनिट्स यानी 92 प्रतिशत हिस्सेदारी चार मॉडलों की है। इनमें क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350 और मिटियॉर 350। इन चारों मॉडलों के साथ रॉयल एनफील्ड को 250-350cc कैटिगरी की 9.91 लाख यूनिट्स की बिक्री में 94 प्रतिशत की मजबूत हिस्सेदारी हासिल है। यह पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत का इजाफा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Goan Classic 350
₹ 2.18 - 2.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jawa 350
₹ 1.83 - 2.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Hness CB350
₹ 1.92 - 1.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सभी मॉडल्स में टॉप पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
क्लासिक 350 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सभी मॉडल्स में टॉप पर है। इसके बाद बुलेट 350 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। हंटर 350 और मिटियॉर 350 बाकी 35 प्रतिशत हिस्सेदारी में योगदान करते हैं। इस मिडसाइज बाइक सेगमेंट के अन्य चार निर्माताओं की हिस्सेदारी शेष 6 प्रतिशत है।
350-500 सीसी कैटिगरी में, 452 सीसी वाली गुरिल्ला 450 और हिमालयन की कंबाइन्ड सेल्स 32,994 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 7 प्रतिशत कम है। इससे रॉयल एनफील्ड को 27 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी मिली है। बजाज ऑटो इस कैटिगरी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी (58,626 यूनिट) के साथ आगे है।
500 से 800 सीसी सेगमेंट में भी सबसे आगे
रॉयल एनफील्ड 500 से 800 सीसी वाले सेगमेंट में भी सबसे आगे है। 650 सीसी रेंज की 42,640 यूनिट्स की बिक्री से कंपनी को कुल 44,156 बाइक्स में से 97 पर्सेंट मार्केट शेयर हासिल हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2026 के 11 महीनों के सेल्स डेटा से पता चलता है कि अगस्त से अक्टूबर 2025 तक लगातार तीन महीनों में मंथली सेल 1 लाख यूनिट्स से अधिक रही, जिसमें रॉयल एनफील्ड ने अक्टूबर में अपनी सबसे अधिक मंथली होलसेल (1.17 लाख यूनिट्स) दर्ज की।
(Photo: cycleworld)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


