पुराना स्वैग और नई टेक्नोलॉजी! रॉयल एनफील्ड लाने जा रही 750cc की ये दमदार बाइक; जानिए कब होगी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने फैन्स के लिए एक बड़ा धमाका करने जा रही है। इसका इंतजार लंबे समय से था। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और बड़ा करते हुए जल्द ही 750cc सेगमेंट में एंट्री करने वाली है।

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने फैन्स के लिए एक बड़ा धमाका करने जा रही है। इसका इंतजार लंबे समय से था। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और बड़ा करते हुए जल्द ही 750cc सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। बता दें कि हाल ही में रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT-R 750 की स्पाई तस्वीरें लीक हुई हैं। यह बाइक लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। बाइक का रेट्रो लुक और उसकी 'क्वार्टर फेयरिंग' सीधे आपको 1960 के उस पुराने कैफे रेसर दौर की याद दिलाएगी, जब सड़कों पर सिर्फ क्लासिक स्टाइल का जलवा हुआ करता था। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Shotgun 650
₹ 3.94 - 4.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Moto Morini SEIEMMEZZO
₹ 4.29 - 4.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 650
₹ 3.4 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Continental GT 650
₹ 3.5 - 3.78 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bear 650
₹ 3.39 - 3.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी बाइक की डिजाइन
इस नई बाइक की सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें टेक्नोलॉजी और क्लासिक अंदाज का बहुत ही बारीक संतुलन बनाया है। बाइक में आपको मॉडर्न गैजेट्स के चक्कर में पड़ने के बजाय पुराने जमाने की फील देने वाले 'क्रोम-रिंग' वाले एनालॉग डायल मिलेंगे। इसमें डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल कम रखा गया है। हालांकि, बेसिक जानकारी के लिए छोटे LCD डिस्प्ले दिए गए हैं जो आपके ट्रिप मीटर और फ्यूल गेज की खबर रखेंगे। कंपनी दो वैरिएंट्स पर काम कर रही है।
दमदार होगा बाइक का पावरट्रेन
रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें रॉयल एनफील्ड का नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन देखने को मिलेगा। यह मौजूदा 650cc इंजन का ही अपग्रेडेड वर्जन है। यह इंजन करीब 55bhp की पावर और 65Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इसे हाईवे और शहर दोनों सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट मशीन बनाता है। साथ ही, बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल के लिए इसमें आगे की तरफ डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
कब हो सकती है लॉन्च
उम्मीद है कि रॉयल एनफील्ड इस साल के अंत तक या फिर 2027 की शुरुआत में अपनी इस 750cc सीरीज को भारत में लॉन्च कर देगी। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, इसे इस साल होने वाले EICMA शो में दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी मार्केट में भी इस बाइक को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
(फोटो क्रेडिट- Motobob/ Youtube)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


