कैफे-रेसर लवर्स रहें तैयार! नए अवतार में आ रही रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650; जानिए डिटेल्स

Feb 16, 2026 06:51 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच रॉयल एनफील्ड की बाइक को खूब पसंद किया जाता है। अब खबर है कि कंपनी अपनी पॉपुलर कैफे-रेसर बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को मिड-साइकल अपडेट देने जा रही है।

कैफे-रेसर लवर्स रहें तैयार! नए अवतार में आ रही रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650; जानिए डिटेल्स
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच रॉयल एनफील्ड की बाइक को खूब पसंद किया जाता है। अब खबर है कि कंपनी अपनी पॉपुलर कैफे-रेसर बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को मिड-साइकल अपडेट देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अपडेटेड मॉडल भारत में 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में कंपनी ने EICMA 2025 और मोटोवर्स 2025 में GT-R 750 नाम की ज्यादा पावरफुल बाइक भी दिखाई थी। इसके बावजूद 650cc वाली GT को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। आइए जानते हैं अपकमिंग बाइक के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Continental GT 650

Royal Enfield Continental GT 650

₹ 3.5 - 3.78 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

₹ 3.94 - 4.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Husqvarna Svartpilen 401

Husqvarna Svartpilen 401

₹ 2.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Zontes GK350

Zontes GK350

₹ 3.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bear 650

Royal Enfield Bear 650

₹ 3.39 - 3.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 650

Royal Enfield Classic 650

₹ 3.61 - 3.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मिल सकता है नया कलर ऑप्शन

नई कॉन्टिनेंटल GT 650 में सबसे पहले लुक में बदलाव नजर आ सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसमें कुछ नए कलर ऑप्शन जोड़ेगी, ताकि बाइक पहले से ज्यादा फ्रेश और स्टाइलिश लगे। इसके अलावा, सस्पेंशन सेट-अप को भी बेहतर किया जा सकता है। अभी जो फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, उनकी जगह ज्यादा प्रीमियम सस्पेंशन यूनिट्स दिए जाने की चर्चा है। इतना ही नहीं, फ्रंट में ट्विन-डिस्क ब्रेक सेट-अप भी मिल सकता है।

जुड़ेंगे नए प्रीमियम फीचर्स

बता दें कि कॉन्टिनेंटल GT 650 अभी भारतीय बाजार में पांच कलर ऑप्शन्स में बिक रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.50 लाख से 3.78 लाख रुपये के बीच है। नए अपडेट के बाद इसमें जो प्रीमियम फीचर्स जुड़ेंगे, उनकी वजह से कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। रॉयल एनफील्ड की लाइन-अप में यह बाइक इंटरसेप्टर 650 और क्लासिक 650 के बीच पोजिशन की जाती है। बता दें कि यह कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ट्विन-सिलेंडर बाइक्स में से एक है।

कितनी बदल जाएगी बाइक

इस बाइक को लोग इसके क्लासिक कैफे-रेसर लुक, आसान पावर डिलीवरी और बड़ी बाइक्स के मुकाबले किफायती कीमत की वजह से पसंद करते हैं। अब फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी इसे समय के हिसाब से और ज्यादा अपडेट करना चाहती है, ताकि पुराने फैंस भी खुश रहें। इसके अलावा, नए खरीदारों को भी यह बाइक लुभा सके। कुल मिलाकर, 2026 के आखिर में आने वाला यह अपडेट कॉन्टिनेंटल GT 650 की पॉपुलैरिटी को और मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;