E85 फ्यूल पर चलेगी नई Royal Enfield Classic 350, टेस्टिंग के दौरान दिखी रोड पर

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के एक टेस्ट म्यूल को देखा गया, जिसके फ्यूल टैंक पर E85 फ्यूल का स्टिकर लगा हुआ था। इससे साफ पता चल रहा है कि यह स्पेशल यूनिट इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर चल रही है या इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

E85 फ्यूल पर चलेगी नई Royal Enfield Classic 350, टेस्टिंग के दौरान दिखी रोड पर
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हाई इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल यानी E85 और E100 आजकल काफी चर्चा में हैं। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज ने पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए सेंट्रल मोटर वीइकल रूल्स में अमेंडमेंट का प्रस्ताव करते हुए एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस फ्यूल के रोलआउट होने में अभी समय है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि रॉयल एनफील्ड इसके लिए सबसे तेजी से तैयारी कर रही है। हाल मे चेन्नई में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के एक टेस्ट म्यूल को देखा गया, जिसके फ्यूल टैंक पर E85 फ्यूल का स्टिकर लगा हुआ था। इस टेस्ट म्यूल के फोटो को रशलेन ने शेयर किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्टैंडर्ड क्लासिक 350 जैसा दिखता है टेस्ट मॉडल

इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड अपनी पॉप्युलर J-प्लेटफॉर्म बाइक्स के लिए फ्लेक्स-फ्यूल कंपैटिबिलिटी को स्टडी कर रहा है। यह सरकार की क्लीनर ऑल्टरनेटिव फ्यूल्स की ओर की जा रही कोशिशों के हिसाब से सही भी है। पहली नजर में, टेस्ट मॉडल काफी हद तक स्टैंडर्ड क्लासिक 350 जैसा दिखता है। हालांकि, गौर से देखने पर कुछ बड़े अंतर दिखाई देते हैं। बाइक को एक नए रंग में कलर किया गया है, जो मौजूदा क्लासिक 350 लाइनअप में उपलब्ध नहीं है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.62 - 2.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Goan Classic 350

Royal Enfield Goan Classic 350

₹ 2.18 - 2.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jawa 350

Jawa 350

₹ 1.83 - 2.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Hness CB350

Honda Hness CB350

₹ 1.92 - 1.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Photo: Rushlane

फ्यूल टैंक पर लगा है हाथ से लिखे 'E85 फ्यूल' का स्टिकर

इसमें ज्यादातर वेरिएंट में दिखने वाले वायर-स्पोक सेटअप की बजाय अलॉय वील्स लगे हैं। सबसे खास बात यह है कि फ्यूल टैंक पर हाथ से लिखा हुआ 'E85 फ्यूल' का स्टिकर लगा है, जिससे साफ पता चल रहा है कि यह स्पेशल यूनिट इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर चल रही है या इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

यह सबसे बड़ा इशारा है कि बाइक फ्लेक्स-फ्यूल या ऑल्टरनेटिव फ्यूल टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा है। इन बदलावों के अलावा, ओवरऑल डिजाइन, बनावट और मेकैनिकल कंपोनेंट में कोई बदलाव नहीं लग रहा है, जिससे पता चलता है कि रॉयल एनफील्ड इस स्टेज में बड़े हार्डवेयर बदलाव करने की बजाय केवल फ्यूल कंपैटिबिलिटी पर फोकस कर रही है।

लॉन्च से बारे में अभी नहीं है कोई ऑफिशियल जानकारी

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च करेगी या नहीं। हालांकि, इस टेस्ट मॉडल से यह साफ तौर पर पता चल रहा है कि कंपनी डिवेलपमेंट प्रोसेस में पूरी तरह से लगी है। क्लासिक 350 की भारी सेल को देखते हुए, फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट लॉन्च करने से रॉयल एनफील्ड को आने वाले टाइम के एमिशन स्टैंड के अनुसार ढलने में मदद मिल सकती है।

साथ ही पेट्रोल पर निर्भरता भी कम हो सकती है। खास बात यह भी है कि इससे मीटियॉर 350, हंटर 350 और बुलेट 350 जैसे मॉडल्स में भी इसी तरह के अपडेट की संभावना खुल सकती है क्योंकि ये सभी मॉडल एक ही J-प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।