
एक बार फिर रॉयल एनफील्ड की तारणहार बनी ये बाइक; हंटर, हिमालयन भी पीछे; देखें मॉडल वाइज बिक्री
भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से रॉयल एनफील्ड की बाइक डिमांड में रही है। बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुई बिक्री में एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल डिमांड में रही है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने के 46,573 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बिक्री में 21.61 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यह आंकड़ा 38,297 यूनिट था। इस बिक्री के दम पर क्लासिक 350 ने अकेले 39.86 पर्सेंट मार्केट पर कब्जा कर लिया। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।





20000 से ज्यादा बिकी हंटर 350
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 ने इस दौरान 13.65 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 25,560 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रही। हंटर 350 ने इस दौरान 2.22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,823 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड मिटियोर 350 रही। मिटियोर 350 ने इस दौरान 32.44 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,748 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Goan Classic 350
₹ 2.35 - 2.38 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सातवें नंबर पर रही रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन रही। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन ने इस दौरान 4.57 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,365 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही। रॉयल एनफील्ड हिमालयन ने इस दौरान 16.46 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,561 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला रही। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला ने इस दौरान 24.49 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,196 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही रॉयल एनफील्ड शॉटगन
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर वाले एनफील्ड सुपर मिटियोर रही। रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर ने इस दौरान 32.06 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 890 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड शॉटगन रही। रॉयल एनफील्ड शॉटगन ने इस दौरान 57.48 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ महज 128 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इस तरह बीते महीने भारतीय मार्केट में रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को कुल 1,16,844 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की कुल मोटरसाइकिल बिक्री में 14.68 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




