Hindi Newsऑटो न्यूज़royal enfield bullet 650 preparing to enter the indian market soon
भारतीय मार्केट में जल्द एंट्री की तैयारी कर रही रॉयल एनफील्ड बुलेट 650, जानिए इसकी खासियत

भारतीय मार्केट में जल्द एंट्री की तैयारी कर रही रॉयल एनफील्ड बुलेट 650, जानिए इसकी खासियत

संक्षेप:

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर और सबसे पुरानी बाइक बुलेट को एक नए रूप में पेश किया है। बता दें कि मिलान में हुए EICMA शो में कंपनी ने नई बुलेट 650 को ग्लोबली अनवील किया था।

Nov 17, 2025 02:59 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

निकट भविष्य में नई रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर और सबसे पुरानी बाइक बुलेट को एक नए रूप में पेश किया है। बता दें कि मिलान में हुए EICMA शो में कंपनी ने नई बुलेट 650 को ग्लोबली अनवील किया था। बाहर से यह बाइक पूरी तरह रेट्रो स्टाइल में नजर आती है। हालांकि, इसके अंदर वह टेक्नोलॉजी छिपी है जो इसे अब तक की सबसे दमदार बुलेट बनाती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

नई बुलेट 650 अपने क्लासिक डिजाइन के कारण तुरंत ध्यान खींचती है। चारों तरफ लगाया गया क्रोम, पुराना-सा दिखने वाला टैंक, मेटल-हेवी स्टांस और वह पहचान वाली बुलेट सिलुएट इसे एक असली रेट्रो मशीन बनाते हैं। हालांकि, इस बार इसके विंटेज बॉडी के नीचे लगा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

दमदार है पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो बुलेट 650 में 647.95cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो इंटरसेप्टर, GT, सुपर मीटिओर और शॉटगन में मिलता है। यह इंजन 47bhp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है। इस सेटअप के कारण बुलेट पहली बार इतनी स्मूद, आरामदायक और टूरिंग-फ्रेंडली बन गई है।

राइडिंग क्वालिटी भी काफी इंप्रूव

नई बुलेट की राइडिंग क्वालिटी भी काफी इंप्रूव हुई है। इसमें स्टील स्पाइन फ्रेम, 43mm फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक्स का सेटअप दिया गया है। 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील इसे स्थिरता देते हैं। सुरक्षा के लिए 320mm फ्रंट व 300mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है। क्रोम फेंडर्स, हैंड-पिनस्ट्राइप वाला टैंक, “टाइगर आई” पायलट लैंप और LED हेडलैंप क्लासिक और मॉडर्न का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

फीचर्स की बात करें तो बाइक में एनालॉग + डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED लाइटिंग और USB-C पोर्ट दिया गया है। सीट हाइट 800mm, वजन 243kg और फ्यूल टैंक 14.8 लीटर का है। इंटरनेशनल मार्केट में Cannon Black और Battleship Blue कलर्स में उतारी गई बुलेट की कीमत 6,749 GBP और 7,499 USD रखी गई है। भारत में इसकी एंट्री जल्द हो सकती है और एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.40 लाख रुपये रहने का अनुमान है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।