रॉयल एनफील्ड बुलेट लवर्स को बड़ा सरप्राइज, अब 350 नहीं ये दमदार ऑप्शन भी मिलेगा; यूजफुल फीचर्स भी दिए
कंपनी इसे अपने सबसे टिकाऊ और पहचाने जाने वाले मॉडल के लिए एक नया चैप्टर मानती है, जो अपनी ब्रिटिश-भारतीय विरासत के प्रति पूरी तरह से लॉयल है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,64,856 रुपए है। यह पूरे भारत में कंपनी के सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप से खरीदी जा सकती है।

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी बुलेट 650 (Bullet 650) को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के पॉपुलर मशहूर बुलेट नाम की 90 साल पुरानी विरासत को आगे बढ़ाएगी। इस लॉन्च के साथ, दुनिया की सबसे लंबे समय तक चलने वाली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल सीरीज में अब दमदार इंजन शामिल हो गया है। पहली बार EICMA 2025 में दिखाई गई बुलेट 650 को कई रेट्रो एलिमेंट्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें आज की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का भी मेल है।






कंपनी इसे अपने सबसे टिकाऊ और पहचाने जाने वाले मॉडल के लिए एक नया चैप्टर मानती है, जो अपनी ब्रिटिश-भारतीय विरासत के प्रति पूरी तरह से लॉयल है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,64,856 रुपए है। यह पूरे भारत में कंपनी के सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप से खरीदी जा सकती है। चलिए इसके बारे में ज्यादा डिटेल से जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Bullet 650
₹ 3.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 650
₹ 3.61 - 3.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.15 - 3.63 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Super Meteor 650
₹ 3.99 - 4.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Keeway V302C
₹ 4.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BSA Gold Star 650
₹ 3.1 - 3.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का डिजाइन और फीचर्स
क्लासिक बुलेट के लुक का सबसे दमदार रूप मानी जाने वाली नई बुलेट 650 में पैरेलल इनलाइन ट्विन-सिलेंडर 647.95cc इंजन, 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स और हल्का स्लिपर क्लच दिया गया है। इसे ट्यूबलर स्टील स्पाइन फ्रेम पर बनाया गया है। कंपनी ने अलग-अलग तरह की सड़कों पर एक स्थिर राइड के लिए शोवा सस्पेंशन किया है, जो 120mm ट्रैवल वाले 41mm फ्रंट फोर्क और 112mm ट्रैवल वाले ट्विन-ट्यूब रियर हाइड्रोलिक्स के साथ आते हैं।
इसमें बुलेट 350 की तरह ही 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर व्हील दिए गए हैं, जिससे इस मॉडल का क्लासिक और जाना-पहचाना लुक बरकरार रहता है। इसमें एक स्टेप-अप बेंच सीट दी गई है, जो राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के लिए कम्फर्टेबल है। कंपनी यह भी वादा करती है कि राइडर्स को बुलेट की क्लासिक सीधी राइडिंग पोजिशन मिलेगी, जिसमें ऊंचे हैंडलबार लगे हैं। इसके हेरिटेज डिज़ाइन एलिमेंट्स में टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, विंटेज विंग्स वाला बैज और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स, कैस्केट पर लगा LED हेडलैंप और टाइगर-आई पायलट लैंप शामिल हैं।
दूसरी तरफ, क्रोम फिनिश वाले ट्विन पी-शूटर एग्जॉस्ट बुलेट 650 को एक नई पहचान देते हैं। इसकी एग्जॉस्ट से निकलने वाली आवाज भी काफी अलग है। इस बाइक में रेट्रो-स्टाइल के पॉलिश किए हुए एल्युमिनियम स्विचगियर, रोटरी स्विच और एडजस्टेबल लीवर दिए गए हैं। एक LCD डिस्प्ले पर फ्यूल लेवल, गियर की पोजिशन और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारी दिखाई देती है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
बुलेट का मिलेगी नई पहचान
आयशर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के CEO, बी गोविन्दराजन ने कहा, "नौ दशकों से भी ज्यादा समय से बुलेट ऑथेंसिटी और मजबूती और एक खास पहचान का प्रतीक रही है। ऑल न्यू रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 के साथ, हमारा मकसद बुलेट को नए सिरे से पेश करना नहीं था, बल्कि इसे मॉडर्निटी और ऑथेंसिटी के साथ और भी बेहतर बनाना है।"
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


