एक बार फिर सुर्खियों में आई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650, जून में खत्म होगा इंतजार! जानिए कितनी होगी कीमत?
कंपनी के पास पहले से ही बुलेट 650 का एक लाइव इंडिया पेज मौजूद है, जिसमें कलर्स, स्पेसिफिकेशन और बुकिंग के ऑप्शन दिए गए हैं। इसका मतलब है कि यह मोटरसाइकिल ब्रांड के भारतीय डिजिटल रिटेल सिस्टम में शामिल हो चुकी है, बस अभी तक इसे पूरी तरह से कमर्शियल तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है।

देश के 300cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का एक तरफा दबदबा कायम है। अब कंपनी का बड़ा फोकस 600cc से ऊपर वाले सेगमेंट में बेहतर होना है। वैसे, इस सेगमेंट भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। दरअसल, कंपनी अपनी बुलेट 650 अब लॉन्च के काफी करीब लग रही है। दरअसल, पिछले कुछ सप्ताह से इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी खबरें लगातार इंटरनेट पर आ रही हैं। डीलर्स को भी इसकी लॉन्च का इंतजार है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है।
कंपनी के पास पहले से ही बुलेट 650 का एक लाइव इंडिया पेज मौजूद है, जिसमें कलर्स, स्पेसिफिकेशन और बुकिंग के ऑप्शन दिए गए हैं। इसका मतलब है कि यह मोटरसाइकिल ब्रांड के भारतीय डिजिटल रिटेल सिस्टम में शामिल हो चुकी है, बस अभी तक इसे पूरी तरह से कमर्शियल तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। यही वजह है कि रॉयल एनफील्ड कभी भी इसे लॉन्च कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Bullet 650
₹ 3.4 लाख
Royal Enfield Classic 650
₹ 3.61 - 3.75 लाख
Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.15 - 3.63 लाख
Royal Enfield Super Meteor 650
₹ 3.99 - 4.32 लाख
Harley-Davidson X440 T
₹ 2.79 लाख
BSA Gold Star 650
₹ 3.1 - 3.45 लाख
बाइकवाले ने बुलेट 650 को जून 2026 में भारत में लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल के तौर पर लिस्ट किया है, जिसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपए से 2.90 लाख रुपए के बीच हो सकती है। दूसरे मीडिया ऑर्गनाइडेशन ने भी हाल ही में इस मोटरसाइकिल के बारे में नई खबरें छापी हैं, जिनमें इसे लॉन्च के करीब या जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल बताया है। इनमें से कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर साफ नहीं है, इसलिए इन आंकड़ों को पूरी तरह सच भी नहीं माना जा सकता।
भारत में यह मोटरसाइकिल असल में कब लॉन्च हो सकती है? आज की स्थिति को देखते हुए, जून 2026 में सबसे मजबूत संभावना लग रही है। हालांकि, इसे अभी भी संभावित लॉन्च ही माना जा रहा है। इस मोटरसाइकिल को लेकर मीडिया में हलचल तेज होती दिख रही है। कई जाने-माने मीडिया ऑर्गनाइजेशन को बुलेट 650 मिली है ताकि वे इसकी 'राइड रिव्यू' कर सकें। यह ठीक उसी पैटर्न से मेल खाता है जो आमतौर पर तब देखने को मिलता है जब मीडिया जगत में रिव्यू यूनिट्स और लॉन्च से जुड़ी पाबंदियों की योजनाएं ज्यादा एक्टिविटी से घूमने लगती हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


